पंजाब2दिसम्बर24*हत्या के मामले चार आरोपियों का दो दिन का पुलिस रिमांड के बाद जेल भेजा
पुलिस ने हथियार बरामद किये
अबोहर, 02 दिसम्बर (शर्मा/ सोनू): पत्नी के आशिक द्वारा अपने साथियों सहित मिलकर पति रवि कुमार को मौत के घाट उतारने के मामले में नगर थाना 2 की पुलिस ने चार आरोपियों राहुल कुमार उर्फ बोना पुत्र जीतराम दुर्गा नगरी गली नं.2, अमन उर्फ बिल्ला पुत्र हंस राज वासी गली नं.4 आर्य नगरी अबोहर व रोहित उर्फ माली पुत्र अशोक कुमार वासी गली नं. 18 नई आबादी अबोहर, बुग्गा उर्फ मनी पुत्र राजू वासी गली नं.17 नई आबादी अबोहर को पांच दिन के पुलिस रिमांड के बाद अदालत में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
गौरतलब है कि रवि खन्ना की पत्नी का प्रेमी राहुल कुमार उर्फ बोना पुत्र जीतराम दुर्गा नगरी गली नं.2, अमन उर्फ बिल्ला पुत्र हंस राज वासी गली नं.4 आर्य नगरी अबोहर व रोहित उर्फ माली पुत्र अशोक कुमार वासी गली नं. 18 नई आबादी अबोहर, बुग्गा उर्फ मनी पुत्र राजू वासी गली नं.17 नई आबादी अबोहर ने जे.पी. पार्क में जाकर रवि खन्ना व उसके साथ विक्रम पर कातिलाना हमला कर दिया और रवि खन्ना का गला रेत दिया। जिससे रवि खन्ना की मौत हो गई। विक्रम को बुरी तरह घायल कर वहीं फैंक कर फरार हो गये। सुबह जब पुलिस को सूचना मिली तो पुलिस ने मृतक रवि के भाई अनिल कुमार पुत्र टूनियण राम वासी आर्य नगरी गली नं.7 के बयानों के आधार पर मुकदमा नं.127, 26.11.24, 103(1), 115(2), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया था।
फोटो:1, पुलिस पार्टी व आरोपी।

More Stories
सद्गुरु महात्मा सुशील कुमार जी के 24वें महानिर्वाण दिवस पर अश्रुपूर्ण श्रद्धाँजली
रीवा 23 अप्रैल26*शराब ठेकेदार के गुर्गों की दबंगई, आदिवासी युवक पर अवैध शराब बिक्री के लिए बनाया दबाव
कानपुर नगर 23अप्रैल26*🏆 हार्दिक बधाई और गौरव का क्षण! 🌟