पंजाब2दिसम्बर24*सीआइए स्टाफ अबोहर पुलिस ने ट्रक में से 1 लाख 71 हजार 500 नशीली गोलियां व 14 किलो पोस्त बरामद किया
राजस्थान नशा लाकर पंजाब में बेचने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा : एसएसपी वरिंद्र सिंह बराड़
अबोहर, 02 दिसम्बर (शर्मा/ सोनू): फिरोजपुर के डीआईजी, फाजिल्का के एसएसपी वरिंद्र सिंह बराड़ के दिशा निर्देशों पर एसपी आप्रेशनल करणवीर सिंह, एसपी हैडक्वाटर रमनीश कुमार चौधरी, एसपीडी प्रदीप संधू, डीएसपी सुखविंद्र सिंह बराड़, डीएसपी बल्लुआना देहाती तेजिंद्रपाल सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए सीआईए स्टाफ के प्रभारी सचिन कुमार, सबइंस्पैक्टर लखविंद्र सिंह, एएसआई इकबाल सिंह नाकाबंदी कल्लरखेड़ा कर रखी थी कि सामने से एक ट्रक आर जे 19 जीबी 8879 आता दिखाई दिया। शक के आधार पर ट्रक रोका गया तो तलाशी लेने के दौरान ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। ट्रक में से 1 लाख 71 हजार 500 नशीली गोलियां व 14 किलो चूरा पोस्त बरामद हुआ। सीआईए स्टाफ अबोहर पुलिस ने ट्रक व माल को कब्जे में लेकर थाना खुईयांसरवर में ट्रक चालक मांगी लाल बिश्रोई पुत्र शंकर लाल वासी सलगोकि ढाणी रावत नगर, सिरमंडी जिला जोधपुर राजस्थान के खिलाफ मामला दर्ज किया। एसएसपी वरिंद्र सिंह बराड़ ने बताया कि राजस्थान से नशा लाकर पंजाब में बेचने वाले तस्करों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा। उन्होंने बताया कि हमारी पुलिस टीम द्वारा स्टेट नाका गुमजाल, राजपुरा, बकैनवाला में जारी है। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस पार्टी द्वारा छापेमारी जारी है। मामले की जांच जारी है।
फोटो:2 पुलिस पार्टी व बरामद ट्रक व सामान।

More Stories
*ब्रेकिंग : लखनऊ : लखनऊ23जुलाई26*’Apple Support’ के नाम पर विदेशी नागरिकों से साइबर ठगी, हाईटेक कॉल सेंटर पर पुलिस का बड़ा छापा*
लखनऊ23जुलाई26*नया विधानभवन 5200 करोड़ से कमल के आकार में बनेगा…
बलसाड़ गुजरात23जुलाई26*गुजरात के वलसाड जिले में लगातार बारिश ने भयंकर तबाही मचाई है..हर जगह बस पानी ही पानी है।