पंजाब19जून2023*15 किलो पोस्त आरोपी को एक दिन के पुलिस रिमांड के बाद जेल भेजा
अबोहर, 19 जून (शर्मा/सोनू): थाना खुईयांसरवर के प्रभारी हरप्रीत सिंह, एएसआई गुरमीत सिंह, एएसआई रेशम सिंह व अन्य पुलिस पार्टी गांव सप्पांवाली की तरफ जा रही थी कि एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में बैग लेकर आता दिखाई दिया। शक के आधार पर जब उसकी तलाशी ली तो उससे 15 किलो चूरा पोस्त बरामद हुआ। आरोपी की पहचान कृष्ण लाल पुत्र हंसराज वासी सप्पांवाली के रूप में हुई। आरोपी कृष्ण कुमार गांव सप्पांवाली में मोबाईल की दुकान करता है। आरोपी के खिलाफ थाना खुईयांसरवर में मुकदमा नं. 76, 17.06.23 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अदालत में पेश किया गया। रिमांड के बाद आरोपी को दोबारा अदालत में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
फोटो:4, पुलिस पार्टी व आरोपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
महोबा 9 अक्टूबर 26*डेंगू-मलेरिया से बचाव के लिए नगर पालिका चरखारी ने तेज किया दवा छिड़काव अभियान,
मथुरा 9 अक्टूबर 26*बैकफुट पर आए शुभांकर मिश्रा,प्रेमानंद जी महाराज से जुड़े सभी वीडियो हटाये
लखनऊ9 अक्टूबर 26*बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने मान्यवर कांशीराम जी के महापरिनिर्वाण दिवस पर अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि