पंजाब19अप्रैल*महिला कांस्टेबल के साथ मारपीट करने का सातवां आरोपी बोहड़ी सिंह काबू
अबोहर, 19 अप्रैल (शर्मा): थाना खुईयांसरवर के प्रभारी मैडम राजवीर कौर, एएसआई बलविंद्र सिंह अन्य पुलिस पार्टी ने गांव तूतवाला निवासी बोहड़ा सिंह उर्फ बोड़ी पुत्र गुरजीत सिंह को पुलिस पार्टी पर हमला करने के आरोप में काबू किया है। आरोपी को न्यायाधीश मैडम रूबीना जोसन की अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जायेगा। इसी मामले में 6 बहनों को पहले पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। कुछ आरोपी फरार बताये जा रहे हैं। मिली जानकारी अनुसार गांव तूतवाला में पुलिस पार्टी एक मेले में डयूटी दे रही थी जहां लेडी कांस्टेबल व अन्य पुलिस टीम मौजूद थी। सभी आरोपियों ने पुलिस के साथ धक्का मुकक्ी व मारपीट की। पुलिस ने मुकदमा नं. 17, 28.1.2022 भांदस की धारा 353, 186, 225, 148, 149 के तहत मामला दर्ज किया था। इस मामले में सातवें आरोपी को अब काबू किया है। बाकी आरोपी फरार बताये जा रहे हैं। मामले की जांच जारी है।
फोटो:4, पुलिस पार्टी व आरोपी
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
नैनीताल17जून26लालकुआं में एसआईआर की समीक्षा बैठक, युद्ध स्तर पर चल रहा विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान
पूर्णिया बिहार 17 जून 26 : रामनगर में नाईट क्रिकेट का रोमांच, महापौर विभा कुमारी के बल्ले से हुआ आगाज*
कानपुर नगर17जून26*धोखाधड़ी अमानत में खयानत करने वाले कथित पत्रकार के खिलाफ पुलिस कमिश्नर से शिकायत की