पंजाब19अप्रैल*ट्रैफिक पुलिस ने चालान काटे
अबोहर, 19 अप्रैल (शर्मा): फिरोजपुर के डीआईजी इंद्रबीर सिंह, फाजिल्का के एसएसपी भूपिंद्र सिंह के दिशा निर्देशों पर एसपीडी अजय राज सिंह, डीएसपी बल्लुआना अवतार सिंह, डीएसपी अबोहर संदीप सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए अबोहर ट्रैफिक पुलिस के प्रभारी सुरिंद्र सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने बस स्टैंड के बाहर नाकाबंदी कर बिना नंबरी व बिना दस्तावेज वाले वाहनों के चालान काटे। शहर में बढ़ रही चोरियों की घटनाओं में अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा कड़े कदम उठाये जा रहे हैं। ट्रैफिक प्रभारी ने लोगों से अपील की कि अपने वाहनों के दस्तावेज साथ रखें व अपने वाहन पर नंबर प्लेट जरूर लगवायें। ऐसा न करने वालों पर सख्त कार्यवाई की जायेगी।
फोटो:2, पुलिस टीम चालान काटते हुए।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
लखनऊ24अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
बाँदा24अगस्त26* पुलिसकर्मियों ने ली नशामुक्ति की शपथ, समाज को जागरूक करने का लिया संकल्प
बाँदा24अगस्त26*राष्ट्रगान के दौरान मंच से उतरने का वीडियो वायरल, कांग्रेस ने मांगी FIR