पंजाब18दिसम्बर24*नगर थाना पुलिस ने चोरी के मामले में दूसरा आरोपी काबू किया
अबोहर, 18 दिसम्बर (शर्मा/सोनू):
फिरोजपुर के डीआईजी, फाजिल्का के एसएसपी वरिंद्र सिंह बराड़ के दिशा निर्देशों पर एसपी आप्रेशनल करणवीर सिंह, एसपी हैडक्वाटर रमनीश कुमार चौधरी, एसपीडी प्रदीप संधू, डीएसपी सुखविंद्र सिंह बराड़, डीएसपी बल्लुआना देहाती तेजिंद्रपाल सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए नगर थाना प्रभारी मैडम प्रोमिला रानी व अन्य पुलिस पार्टी ने चोरी के मामले में दूसरे आरोपी महेंद्र सिंह पुत्र हरी सिंह वासी चननखेड़ा हालाबाद जीत नगर अबोहर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी के खिलाफ नगर थाना 2 की पुलिस ने मुकदमा नं. 29, 29.4.22 भांदस की धारा 457, 380 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को न्यायाधीश मैडम नवनीत कौर धारीवाल की अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जायेगा। मामले की जांच जारी है।
फोटो:1, पुलिस पार्टी व आरोपी।

More Stories
अयोध्या28अप्रैल26*डीएम का सख्त रुख, गैस एजेंसियो के लिए अब केवल 7 दिन का बैकलॉक..
हल्द्वानी28अप्रैल26*अम्बेडकर पार्क में महिला आरक्षण संशोधन विधेयक के विरोध में कांग्रेस का धरना*
नैनीताल28 अप्रैल26*महिला आरक्षण कानून को लेकर भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र कोश्यारी का हमला।