पंजाब17फरवरी24*CM भगवंत मान आज लुधियाना में:शाम को पत्नी संग मां बगलामुखी धाम में होंगे नतमस्तक
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज लुधियाना आएंगे। वे यहां पक्खोवाल रोड स्थित मां बगलामुखी धाम में पहुंच कर मां के चरणों में शीश नवाएंगे। CM मान के साथ उनकी पत्नी डा. गुरप्रीत कौर भी शिरकत करेंगी। CM मान बगलामुखी धाम में चल रहे अखंड हवन में आहुति डाल मां बगलामुखी का आशीर्वाद लेंगे।
बता दें कि बगलामुखी धाम में 216 घंटे का महायज्ञ आयोजित किया जा रहा है। मुख्य सेवादार प्रवीण चौधरी ने कहा कि आज शाम 6 बजे पूर्णाहुति डाली जाएगी। मां का गुणगान गायक कुमार संजीव करेंगे। 10 दिनों से लगातार भक्तजन अखंड यज्ञ में आहुतियां डाल अपने कष्टों से राहत की प्रार्थना मां से कर रहे हैं।
More Stories
हल्द्वानी 6 अक्टूबर 26*🚩 पितृ दोष से मुक्ति का महामार्ग, सर्वपितृ अमावस्या और दत्तगुरु साधना- स्वामी प्रणवानंद योगी
कौशाम्बी 6 अक्टूबर 26*बन्द घर के ताला की कुंडी काटकर घर में घुसे चोर उठा के ले गए 8 लाख के सोने चांदी के जेवर कपड़ा बर्तन नगद रुपए*
महोबा 6 अक्टूबर 26*चरखारी में 29वीं जनपदीय माध्यमिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ