पंजाब17दिसम्बर24*घर में घुसकर मारपीट करने के मामले में चार काबू, रिमांड के बाद जेल भेजा
अबोहर, 17 दिसम्बर (शर्मा/सोनू): थाना बहाववाला के प्रभारी गुरविंद्र सिंह, चौकी सीतोगुन्नो के प्रभारी प्रगट सिंह, हैडकांस्टेबल सिकंदर सिंह ने घर में घुस कर मारपीट करने वाले चार आरोपियों कुलदीप कुमार पुत्र कालू राम, कमल कुमार पुत्र महेंद्र कुमार वासी सुखचैन, बिंदू उर्फ बिंद्री पुत्र पप्पू राम वासी खैरपुर, राजेश कुमार उर्फ राजू पुत्रपप्पू राम वासी सरदारपुरा को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की थी। चारों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। दो दिन के पुलिस रिमांड के बाद अदालत ने चारों को जेल भेज देने के आदेश पारित किये। मिली जानकारी के अनुसार साहिल बिश्रोई पुत्र महेंद्र कुमार वासी खैरपुर के बयानों के आधार पर थाना बहाववाला पुलिस ने मुकदमा नं. 116, धारा 333, 115(2), 191 (3), 190, 324(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया था। इस मामले की जांच सीतो चौकी प्रभारी प्रगट सिंह कर रहे हैं।
फोटो:2, पुलिस पार्टी व आरोपी।

More Stories
पूर्णिया बिहार 13 फरवरी 26*पूर्णिया पुलिस की पहल, बैंकों की सुरक्षा में सुधार के लिए निरीक्षण अभियान का आगाज़
लखीमपुर13 फ़रवरी २६ * शहर का सबसे व्यस्त मार्ग राजापुर इन दिनों जाम के झाम की वजह से बुरी तरह त्रस्त है
बाराबंकी १३ फरवरी २६ * सफदरगंज क्षेत्र में सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज यादव को लखनऊ एसटीएफ ने शुक्रवार सुबह हिरासत में लिया