पंजाब17दिसम्बर24*स्टेट नाका राजपुरा पर डीएसपी तेजिंद्रपाल सिंह ने की चैकिंग
अबोहर, 17 दिसम्बर (शर्मा/सोनू): फिरोजपुर के डीआईजी, फाजिल्का के एसएसपी वरिंद्र सिंह बराड़ के दिशा निर्देशों पर एसपी आप्रेशनल करणवीर सिंह, एसपी हैडक्वाटर रमनीश कुमार चौधरी, एसपीडी प्रदीप संधू द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए बल्लुआना देहाती डीएसपी तेजिंद्रपाल सिंह ने अपनी टीम के साथ स्टेट नाका राजपुरा जाकर चैकिंग की। डीएसपी तेजिंद्रपाल सिंह ने कहा कि अक्सर नशा तस्कर राजस्थान से नशा लाकर पंजाब में बेचते हैं। ऐसे नशा तस्करों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा। उन्होंने कहा कि पुलिस चैकिंग बढ़ाई गई है तथा राजस्थान से आने वाले वाहनों को लगातार चैक किया जा रहा है।
फोटो:3 नाके पर चैकिंग करते डीएसपी व उनकी टीम।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
लखनऊ24जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
मथुरा 24 जुलाई 26*OPERATION CONVICTION थाना कोसीकलां जनपद मथुरा।*
मथुरा 24 जुलाई 26 होमगार्ड भर्ती की DV&PST की प्रक्रिया का गहन निरीक्षण*