पंजाब17अप्रैल*कम्पनी के कर्मचारी से नगदी से भरा बैग छीनने वाले 3 आरोपियों जेल भेजा
अबोहर, 17 अप्रैल (शर्मा/सोनू): सदर थाना के प्रभारी गुरमीत सिंह, एएसआई ओमप्रकाश, एडीशनल एसएचओ जसविंद्र सिंह ने कम्पनी कर्मचारी से लूटपाट करने वाले तीनों आरोपियों गुरविंद्र सिंह पुत्र चानन सिंह वासी डबवाली ढाब, सतनाम सिंह पुत्र कुलविंद्र सिंह डबवाली ढाब, सतपाल पुत्र लखविंद्र सिंह वासी डबवाली को रिमांड के बाद अदालत में पेश किया जहां से तीनों को जेल भेज दिया गया।
जानकारी अनुसार सदर थाना के प्रभारी गुरमीत सिंह, एएसआई ओमप्रकाश, एडीशनल एसएचओ जसविंद्र सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने कम्पनी के कर्मचारियों से नगदी से भरा बैग लूटने के मामले में सदर थाना पुलिस मात्र 6 घंटे में तीन आरोपियों को काबू किया। तीनों आरोपियों को न्यायाधीश अर्जुन सिंह की अदालत में पेश किया गया। योग्य न्ययाधीश ने उन्हें पूछताछ के लिए तीन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। मिली जानकारी अनुसार गांव बहादुरखेड़ा के निकट नरिंद्र कुमार पुत्र परमजीत सिंह वासी कोट भाई जिला मुक्तसर साहिब से तीन युवकों ने नगदी व उसका बैग छीन लिया था। पुलिस ने मुकदमा नं 22, 10.04.2023 भांदस की धारा 379बी आईपीसी के तहत गुरविंद्र सिंह पुत्र चानन सिंह वासी डबवाली ढाब, सतनाम सिंह पुत्र कुलविंद्र सिंह डबवाली ढाब, सतपाल पुत्र लखविंद्र सिंह वासी डबवाली को काबू किया है। आरोपियों से 70 हजार के करीब बरामदगी की गई। कम्पनी कर्मचारी ने अपने बयानों में बताया था कि उसकी 1 लाख 43 हजार रूपये की नगदी छीनी गई है जबकि नगदी 90 हजार के करीब छीनी गई थी।
फोटो: 6, पुलिस पार्टी व आरोपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
कानपुर नगर31जुलाई26*जब रक्षक ही सुरक्षित नहीं, तो विकास के दावे किस काम के,जिम्मेदारों की खामोशी कहीं कल किसी बड़े हादसे का पैगाम न बन जाए।*
भागलपुर31जुलाई26*महादेवपुर घाट पर पानी में बहते मिले अधेड़ व्यक्ति को डायल-112 टीम ने तत्परता से अस्पताल पहुँचाया
पूर्णिया बिहार 31 जुलाई 26 *SSP की जनसुनवाई में 40 फरियादियों को मिला न्याय,