पंजाब17अगस्त23*भांजी के साथ बलात्कार करने वाला मामा को पुलिस ने गिरफ्तार किया, युवती के करवाए गए अदालत में 164 के बयान
अबोहर, 17 अगस्त (शर्मा/सोनू): बल्लुआना देहाती डीएसपी अवतार सिंह व थाना बहाववाला के प्रभारी बलविंद्र सिंह टोहरी, चौकी सीतोगुन्नो प्रभारी लखबीर सिंह, चौकी बजीतपुर भोमा प्रभारी बलजीत सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने 12वीं में पढऩे वाली भांजी के साथ बलात्कार करने वाले मामा सुरिंद्र कुमार पुत्र जगदीश वासी जंडवाला बिश्रोईयां हरियाणा को काबू करने में सफलता हासिल की है। आरोपी को न्यायाधीश अर्जुन सिंह की अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जायेगा। दूसरी ओर छात्रा के अदालत में 164 के बयान करवाये गये। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर थाना बहावाला पुलिस ने मुकदमा नं. 81, 15.8.23 भांदस की धारा 376, 4 पोस्को एक्ट के तहत मामा सुरिंद्र कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
फोटो:4 पुलिस पार्टी व आरोपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
कौशाम्बी5 नवम्बर 26*ओडीओपी योजना के तहत केला एवं अमरूद ट्रेड प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन
पूर्णिया 5 नवम्बर 26*नगर निगम बोर्ड की बैठक में विकास पर मंथन, 60 मॉड्यूलर लाइब्रेरी और राजस्व बढ़ाने पर बड़े फैसले*
बाराबंकी5 नवम्बर 26*आधी रात पुलिस और शातिर बदमाशों के बीच भीषण मुठभेड़: