पंजाब16नवम्बर23*नार्कोटिक्स सैल के डीएसपी अतुल सोनी ने बस स्टैंड में बने कार्यालय का दौरा किया
अबोहर, 16 नवंबर (शर्मा/सोनू): फाजिल्का के एसएसपी मनजीत सिंह ढेसी के नेतृत्व में नार्कोटिक्स सैल अबोहर में बनाने का निर्णय लिया है। डीएसपी नार्कोटिक्स अतुल सोनी आज अबोहर बस स्टैंड पर नार्कोटिक्स अबोहर सैल का कार्यालय देखने पहुंचे। अबोहर नार्कोटिक्स सैल के प्रभारी बलकरण सिंह, हैडकांस्टेबल हरमेश कुमार, लखविंद्र सिंह, सिपाही सतीश कुमार, अतुल व अन्य स्टाफ मौजूद था। डीएसपी अतुल सोनी ने बताया कि नशा तस्करों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा। उन्होंने लोगों से अपील की है कि पंजाब को नशामुक्त करने के लिए पुलिस का सहयोग करें। आपके इलाके में कोई नशा तस्करी करता है तो उसकी सूचना पुलिस को दें। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जायेगा।
फोटो:1, डीएसपी अतुल सोनी कार्यालय का निरीक्षण करते।
More Stories
नई दिल्ली 20 सितंबर 26*राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु कल से गुजरात के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगी।
कानपुर नगर 20 सितंबर 26*फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन का फर्जी बैनामा कराने वाला 10 हजार का इनामी गिरफ्तार
उन्नाव20 सितंबर 26*डेडलिफ्ट चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, विभिन्न भार वर्गों में शानदार प्रदर्शन