पंजाब14नबम्बर*25 किलो चूरा पोस्त सहित ड्राईवर कंडक्टर काबू, पुलिस रिमांड पर
राजस्थान से नशा लाने वाले तस्करों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा : डीएसपी संदीप सिंह
अबोहर, 13 नवंबर (शर्मा): फिरोजपुर के डीआईजी इंद्रबीर सिंह, फाजिल्का के एसएसपी हरमनबीर सिंह के दिशा निर्देशों पर एसपीडी अजय राज सिंह, डीएसपी बल्लुआना अवतार सिंह, डीएसपी अबोहर संदीप सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए थाना खुईयांसरवर के प्रभारी अमरिंद्र सिंह, चौकी पटीसदीक के प्रभारी बलवीर सिंह व एएसआई प्रगट सिंह अन्य पुलिस पार्टी दौराने गश्त कल्लरखेड़ा में तैनात थे कि इतने में राजस्थान की ओर से एक घोड़ा ट्राला पीबी 03 एपी 5123 आता दिखाई दिया। शक के आधार पर जब ट्राले को रोककर पूछताछ की गई और तलाशी ली गई तो 25 किलो चूरा पोस्त बरामद हुआ। पकड़े गए आरोपियों की पहचान गुरमेल सिंह पुत्र सुखदेव सिंह, मनजिंद्र सिंह पुत्र छिंद्र सिंह वासी साहिबाजपुर थाना सदर तरनतारन जिला तरनतारन के रूप में हुई। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना खुईयांसरवर में मामला दर्ज कर न्यायाधीश मैडम रूबीना जोसन की अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया। डीएसपी अबोहर संदीप सिंह ने बताया कि राजस्थान व अन्य स्टेटों सेजो भी व्यक्ति नशा तस्करी का काम पंजाब में करता है उसे किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा चाहे वह किसी भी पार्टी से संबंध रखता हो। पकड़े गए आरोपियों से रिमांड के दौरान गहरी पूछताछ की जायेगी कि कितना नशा अब तक पंजाब में बेचा है। इसकी बारीकी से जांच की जायेगी।
फोटो:2, जानकारी देती पुलिस पार्टी व पकड़े गए आरोपी
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
पूर्णिया बिहार 18 अक्टूबर2026 पूर्णिया में महापौर विभा कुमारी ने किया दो जगह पूजा मेले का भव्य शुभारंभ*
मुजफ्फरनगर: 18 अक्टूबर 26 गांजा आरोपी से कथित मारपीट पर अदालत सख्त, एसएसपी को भेजी आदेश की प्रति
लखनऊ 18 अक्टूबर 26*लखनऊ शिवा शर्मा हत्याकांड में बड़ी अपडेट*