पंजाब13सितम्बर*10 किलो चूरा पोस्त मामले का तीसरा आरोपी सुधीर कुमार काबू, पुलिस रिमांड पर
अबोहर, 13 सितंबर(शर्मा): थाना बहाववाला के प्रभारी बलविंद्र सिंह टोहरी, बजीतपुर भोमा चौकी के प्रभारी दविंद्र सिंह, हैडकांस्टेबल गुरदीप सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने 10 किलो चूरा पोस्त के मामले में तीसरे आरोपी सुधीर कुमार पुत्र बलदेव सिंह वासी बिशनपुरा को काबू करने में सफलता हासिल की है। आरोपी को न्यायाधीश राजन अनेजा की अदालत में पेश किया गया। योग्य न्यायाधीश ने उसे पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। अभी इस मामले में चौथा आरोपी मनीष पुत्र राजकुमार वासी 19एनपी रायसिंहनगर जिला गंगानगर अभी फरार बताया जा रहा है। पुलिसस ने इससे पहले शंकर लाल पुत्र हेतराम वासी बिशनपुरा, राजू पुत्र रामस्वरूप वासी नारायण को काबू कर चुकी है। इनसे 10 किलो पोस्त बरामद हुआ पुलिस ने चारों के खिलाफ थाना बहाववाला में मामला दर्ज किया। फरार आरोपी को पकडऩे के लिए छापेमारी जारी है।
फोटो : 1, पुलिस पार्टी व आरोपी
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
जयपुर 27 सितंबर 26*अनुकंपा नौकरी पर लगी बहू हर महीने सास को वेतन का 25 फीसदी दे: कोर्ट*
लखनऊ 27 सितंबर 26*राजनीतिक स्वार्थ के लिए लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर करने की साजिश कर रही कांग्रेसः मुख्यमंत्री*
कानपुर नगर27सितम्बर26* 138 वाँ संस्करण मन की बात सुनने पहुंचे सांसद पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा कानपुर ग्रामीण