पंजाब13फरवरी*सैन समाज एकजुट, कांग्रेस को करेंगे स्पोर्ट: प्रधान राधेश्याम, कान्हा राम
कहा- जानबूझ कर झूठी अफवाहों के जरिये सैन समाज में फूट डालने की कोशिश हो रही है
ग्रामीण क्षेत्र में भी सैन समाज एकजुट है और रहेगा: आत्मा राम
अबोहर, 13 फरवरी। चुनावों के मौसम में क्या हो जाए कुछ पता नहीं चलता। बीते दिन सोशल मीडिया पर एक खबर बड़ी तेजी से फैली कि सैन समाज दो फाड़ हो गया है। इस खबर पर रिएक्शन देते हुए श्री सैन समाज अबोहर के पदाधिकारियों ने मीडिया में बयान जारी कर दिया।
मीडिया को जारी बयान में सैन समाज के प्रधान राधेश्याम ने कहा कि सैन समाज हमेशा से एकजुट रहा है। सैन समाज में कभी फूट नहीं पड़ी और अब विरोधी सियासी पार्टियां ऐसी अफवाहें फैला कर सैन समाज के वोट बटोरने की कोशिश कर रही हैं लेकिन ऐसी नापाक कोशिशें कभी कामयाब नहीं होंगी। उन्होंने कहा कि सैन समाज ने हमेशा कांग्रेस का साथ दिया है और इस बार भी सैन समाज कांग्रेस नेता संदीप जाखड़ के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहेगा। उन्होंने कहा कि दो फाड़ वाली कोई भी बात सैन समाज में नहीं है, कयोंकि सभी पदाधिकारी उनके साथ मौजूद हैं।
वहीं प्रधान कान्हा राम ने कहा कि सैन समाज कभी दो फाड़ हुआ ही नहीं, श्री सैन समाज अबोहर संस्था एक ही है और इसके पदाधिकारी भी एक ही हैं। कोई भी पदाधिकारी दूसरी पार्टी के पास नहीं गया है। उन्होंने कहा कि सैन समाज के सभी पदाधिकारियों ने एक बैठक करके इस बाबत स्पष्टीकरण देने का मन बनाया है। इसीलिये आज मीडिया को बयान जारी करके सभी पदाधिकारियों ने दिखा दिया कि सारा समाज एकजुट है और कांग्रेस नेता संदीप जाखड़ को मतदान करने के लिये समाज के लोगों को जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बल्लूआना में भी कांग्रेस के पक्ष में सैन समाज खुले मन से मतदान करेगा, कयोंकि अबोहर व बल्लूआना दोनों ही हलकों में कांग्रेस शासन काल में ही विकास हुआ है। दूसरी सरकारों ने अबोहर व बल्लूआना को हमेशा अनदेखा किया है।
इस मौके पर ग्रामीण पदाधिकारी आत्माराम फूलभारी रिटायर्ड सूबेदार ने कहा कि गांवों में भी उनकी संस्था के सभी सदस्य एकजुट हैं और एकजुट ही रहेंगे। इस मौके पर उनके साथ पवन कुमार सलाहकार, उप प्रधान दर्शन कुमार, पंजकोसी से दलीप कुमार, कैलाश नगर के सरपंच कुलदीप सिंह आदि मौजूद थे।

More Stories
कौशाम्बी 30 मार्च 26*पिता की हत्या करने वाले दो बेटों पत्नी सहित तीन गिरफ्तार*
पूर्णिया बिहार 30 मार्च 26* जल जमाव की समस्या को लेकर विधायक ने नाला का किया शिलान्यास
लखनऊ 30 मार्च 26*स्मार्ट प्रीपेड मीटर में पूर्व में रिचार्ज करना पड़ेगा- यूपीपीसीएल चेयरमैन आशीष गोयल*