पंजाब13फरवरी*गांव कल्लरखेड़ा के अनेकों परिवार हुए कांग्रेस में शामिल
-संदीप जाखड़ के नेतृत्व में प्रतिदिन शहर व गांववासियों का कांग्रेस में शामिल होने का सिलसिला जारी
अबोहर, 13 फरवरी: आगामी विधानसभा चुनावों में अबोहर से कांग्रेस प्रत्याशी संदीप जाखड़ के नेतृत्व में कांग्रेस का पंजा दिनों-दिन ओर भी मजबूत होता नजर आ रहा है जिसके चलते गांव कल्लरखेड़ा निवासी घनश्याम शर्मा, जस्सा सिंह, गुरदीप सिंह, फोरमैन, कुलदीप सिंह, पप्पू राम, सुखचैन सिंह, प्रेम सिंह, राम प्रताप, जगदीश चंद, सुखदेव, फुला राम, प्रेम सिंह, अमृतपाल सिंह, मुंशी राम, पवन जालप, लीलूराम, बुधराम मिस्त्री, रामेश्वर मिस्त्री, सतपाल टांक, सीता राम, राजिंदर सहित अनेकों परिवारों ने कांग्रेस का दामन थाम लिया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी संदीप जाखड़ ने उन्हें सिरोपा भेंट कर पूरे आदर सम्मान के साथ कांग्रेस पार्टी में शामिल किया। अपने सम्बोधन में श्री जाखड़ ने कहा कि पंजाब में अपने कार्यकाल के दौरान भी अकाली-भाजपा नेताओं के पास शहर में विकास करवाने हेतू न तो कोई प्लान था और न ही अब इनके पास शहर को सुधारने के लिए कोई विज़न है। उन्होंने कहा बीते वर्षों के दौरान जिस प्रकार अकाली भाजपा कर्णधारों ने अपनी छोटी सोच के चलते अबोहर इलाके के साथ सौतेला व्यवहार करते हुए अबोहर को नर्क बना दिया ओर लोगों का जीना दूभर कर दिया था अबोहरवासी इस बात को कभी भूलेंगे नही ओर आगामी चुनावों में जनता इन्हें आइना आवश्य दिखाएगी। उन्होंने कहा कि अपने कार्यकाल के दौरान अकाली-भाजपा सरकार ने सिर्फ अपने चहेतों को फायदा पहुंचाया है, लेकिन कांग्रेस सरकार में किसी प्रकार का भेदभाव नहीं किया जा रहा और गांवों व शहर में निरन्तर ग्रांटें दिलवाकर विकास करवाया जा रहा है क्योंकि कांग्रेस पार्टी बातों में नही विकास करवाने में विश्वास रखती है ओर शहर का सम्पूर्ण विकास करवाना ही उनका एकमात्र उद्देश्य है। श्री जाखड़ ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने बाकी पार्टियों की तरह लोगों से सिर्फ वायदे नही किए बल्कि काम करके दिखाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकाल के दौरान गांव कल्लरखेड़ा में करोड़ों रुपए के विकास कार्य करवाए गए है। श्री जाखड़ ने कहा कि अबोहर उपमंडल में शिक्षा के स्तर को ऊंचा करने एवं नई सुविधाएं देने हेतू सरकार द्वारा काफी प्रयास किए जा रहे है। शहर के साथ साथ गांवों में स्कूलों को अपग्रेड किया गया है ताकि इलाके के बच्चे अच्छी शिक्षा ग्रहण कर सके ओर देश का नाम रोशन कर सकें। श्री जाखड़ ने इलाका वासियों से अपील की है इलाके की बेहतरी व तरक्की के लिए कांग्रेस पार्टी को ही अपना कीमती वोट देवें तांकि इलाके का सर्वांगीण विकास हो सके।

More Stories
पूर्णिया बिहार 30 मार्च 26* जल जमाव की समस्या को लेकर विधायक ने नाला का किया शिलान्यास
लखनऊ 30 मार्च 26*स्मार्ट प्रीपेड मीटर में पूर्व में रिचार्ज करना पड़ेगा- यूपीपीसीएल चेयरमैन आशीष गोयल*
मथुरा 30 मार्च 26*थाना फरह पुलिस ने गैंगस्टर अधिनियम में वाँछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार ।*