पंजाब13जून2023*खेत में चोरी करने के आरोप में हरनेक सिंह व बलजीत सिंह काबू
अबोहर, 13 जून (शर्मा/सोनू): फिरोजपुर के डीआईजी रणजीत सिंह, फाजिल्का के एसएसपी अवनीत कौर सिद्धू के दिशा निर्देशों पर डीएसपी अबोहर सुखविंद्र सिंह बराड़, डीएसपी बल्लुआना देहाती ए.डी. सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए थाना बहाववाला के प्रभारी बलविंद्र सिंह टोहरी, हैडकांस्टेबल अमनदीप सिंह, हैडकांस्टेबल बलकौर सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने खेत में चोरी करने के आरोप में हरनेक सिंह पुत्र जसवंत सिंह, बलजीत सिंह पुत्र हरनेक सिंह बाप-बेटे को काबू किया है। दोनों आरोपियों का आज डयूटी मैजिस्ट्रेट की अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जायेगा। मिली जानकारी अनुसार थाना बहाववाला पुलिस ने रानी देवी पुत्र मेजर सिंह वासी राजांवाली के बयानों पर उनके खेत में तारबंदी करवा रही थी कि उक्त दोनों बाप-बेटे अपनी कार पर आये और कब्जा करने की नियत से तार के दो बंडल ले गये। पुलिस ने रानी के बयानों पर मुकदमा नं. 54, 10.06.23 भांदस की धारा 341, 323, 379, 506, 457, 511, 34आईपीसी के तहत बाप-बेटे हरनेक सिंह व बलजीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया। मामले की जांच जारी है।
फोटो:2, पुलिस पार्टी व आरोपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
लखनऊं २१ फरवरी २६ * मोहनलालगंज तहसील में आयोजित हुआ समूर्ण समाधान दिवस
मथुरा 21 फरवरी 26*थाना फरह पुलिस व स्वाट टीम द्वारा 25000 हजार रुपये के इनामिया अभियुक्त को किया गिरफ्तार ।
अयोध्या २१ फरवरी २६ * पूर्व विधायक अब्बास अली जैदी ने क्षेत्र मे संपन्न वैवाहिक कार्यकर्मो मे किया शिरकत