पंजाब13जनवरी25*15 ग्राम हैरोइन सहित पकड़ी गई महिला को पुलिस रिमांड के बाद जेल भेजा
अबोहर, 13 जनवरी (शर्मा/ सोनू): नगर थाना 2 की पुलिस ने 15 ग्राम हैरोइन सहित पकड़ी गई महिला रूपिंद्र कौर उर्फ रूपा पत्नी रछपाल सिंह वासी डबवाली डाब कबरवाला जिला श्रीमुक्तसर साहिब को पुलिस रिमांड के बाद अदालत में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
गौरतलब है कि नगर थाना 2 की प्रभारी मैडम प्रोमिला रानी व अन्य पुलिस पार्टी एएसआई बलजिंद्र सिंह दौरान गश्त अंडर रेलवे ओवरब्रिज जा रहे थे कि सामने से एक महिला संदिग्ध अवस्था में आती दिखाई दी। शक के आधार पर जब उसे रोककर तलाशी ली तो उसके पास से 15 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। महिला की पहचान रूपिंद्र कौर उर्फ रूपा पत्नी रछपाल सिंह वासी डबवाली डाब कबरवाला जिला श्रीमुक्तसर साहिब के रूप में हुई। महिला के खिलाफ नगर थाना 2 में मुकदमा नं.5, 9.1.25 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था।
फोटो: 2, आरोपी महिला व पुलिस पार्टी।

More Stories
बांदा4अगस्त26*रानी दुर्गावती गावर्नमेंट मेडिकल कालेज व राजकीय जिला अस्पताल में समस्याओं से सम्बंधित ज्ञापन सौंपा
लखनऊ4अगस्त26**सदन को प्रभावित कर 25 करोड़ जनता के हितों के साथ खिलवाड़ कर रहा विपक्षः मुख्यमंत्री*
उत्तर प्रदेश4अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*