पंजाब13अगस्त*अबोहर में नैशनल लोक अदालत में 300 के करीब मामले निपटाये गये, 3 करोड़ 50 लाख रूपये किए रिकवर
अबोहर, 13 अगस्त (शर्मा/सोनू): पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस के दिशा निर्देशों पर आपसी मामले निपटाने के लिए नैशनल लोक अदालत लगाने के निर्देश जारी किये गये हें। जिला फाजिल्का की सैशन जज मैडम जतिंद्र कौर के नेतृत्व में अबोहर सबडिवीजन में तीन अदालतें नैशनल लोक अदालत की लगाई गई जिसमें 300 के करीब मामलों का निपटारा किया गया और बैंक व अन्य मामलों में 3 करोड़ 50 लाख रूपये की रिकवरी की गई। बार एसोसिएशन के प्रधान अमनदीप धारीवाल उर्फ बब्बु, सैक्ट्री लखविंद्र सिंह सिद्धू, अबोहर सबडिवीजन के न्यायाधीश अनीश गोयल की अदालत में उनके साथ समाजसेवी बी.एल. सिक्का, एडवोकेट सिकंदर कपूर इस अदालत में 126 केस निपटाने के लिए रखे गये जिसमें से 54 केसों का निपटारा किया गया। 2 करोड़ के करीब रिकवरी की गई। दूसरी ओर मैडम न्यायाधीश रूबीना जोसन की अदालत में उनके साथ एडवोकेट रमेश शर्मा, संजय गोयल मातृ छाया वाले आलमगढ़ की मौजूदगी में 150 के करीब केस निपटाने के लिए रखे गये जिसमें से करीब 80 मामले निटाये गये ओर डेढ़ के करीब रिकवरी की गई। न्यायाधीश मैडम जसप्रीत कौर की अदालत में एडवोकेट सुरिंद्र निराणिया, समाजसेवी अमित कटारिया की मौजूदगी में 172 के करीब केसों में से 150 केसों का निपटारा किया गया। इस अदालत में 50 लाख के करीब रिकवरी की गई। रीडर नवीन धवन व अन्य सदस्य मौजूद थे। इन अदालतों में चैक बाऊंस, पति-पत्नी के झगड़ों का निपटारा किया गया। इस अवसर पर एडवोकेट संदीप बजाज, एडवोकेट हरप्रीत सिंह, एडवोकेट बलदेव कम्बोज, एडवोकेट पूर्व प्रधान सुरीन कड़वासरा, एडवोकेट अमित कुमार अंगी, एडवोकेट मुकेश कुमार लक्की, एडवोकेट देसराज कम्बोज, एडवोकेट जयदयाल कांटीवाल, राजकुमार कुंडल, आनंद गुप्ता, श्रवण कुमार,रवि कुमार, कंवरसैन, तेजिंद्र सिंह खालसा, नवीन पूनिया, अनिल कामरा, भैया अजय गिल्होत्रा, विनोद कुमार बेरी, गोकल मिढ़ा, एडवोकेट मैडम निधि बेरी, सिमरन, शाईना, सुनीता, पलवी व अन्य वकील मौजूद थे।
फोटो:1, लोक अदालतों में केसों का निपटारा करते जज व वकील।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
रोहतास21जून26*कमरन गंज वार्ड-39 की बेटी ने रचा इतिहास: शिक्षक दंपती की लाडली सानिया कलीम बनीं
रोहतास21जुन26*बाबूगंज की बेटी मलाइका ने इंजीनियरिंग छोड़ चुनी सेवा: 70वीं BPSC में बनीं सप्लाई इंस्पेक्टर
गाजियाबाद21जून26*रवींद्र गुप्ता जी का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया | दूधेश्वर नाथ मंदिर में हुआ भव्य आयोजन