पंजाब13अक्टूबर*8वीं कक्षा में पढऩे वाली साली के साथ बलात्कार करने वाला जीजा जोबन काबू
अबोहर, 13 अक्तूबर (शर्मा/सोनू/चुघ/जगदीश शर्मा/सुरेन्द्र शर्मा): अबोहर निवासी युवती के बयानों के आधार पर थाना कबर वाला पुलिस ने मुकदमा नं. 169, 12.10.22 भांदस की धारा 376, 6 पोस्को एक्ट के तहत उसके जीजा जोबन पुत्र दशपिंद्र सिंह वासी रत्ता टिब्बा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अबोहर निवासी लडक़ी को दो रोज पहले सिविल अस्पताल अबोहर में उसके परिवार वालों ने दाखिल करवाया था। लडक़ी की मेडीकल जांच करवाई गई। लडक़ी ने बताया कि उसका जीजा उसे अपने गांव रत्ता टिब्बा ले गया और उसके साथ बहला फुसलाकर बलात्कार किया। उसने सारी बात अपने परिवार वालों को बताई। थाना कबरवाला के अंतर्गत आती चौकी पन्नीवाला के प्रभारी गुरमीत सिंह ने इस मामले में जीजा जोबन सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। आज उसे अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जायेगा। मामले की जांच जारी है।
फोटो:2, पीडि़त युवती।

More Stories
कानपुर नगर13मार्च26*कोडीन युक्त कफ सिरप एवं नशीली दवाओं के अवैध भंडारण व तस्करी पर कार्यवाही
हापुड़१३ मार्च २६ * गैस की कालाबाजारी, सपा नेता अब्दुल रेहान के घर से मिले 55 भरे सिलेंडर, पुलिस ने मारा छापा
गुरुग्राम १३ मार्च २६ * शारीरिक पूर्ति जिसे पहले रखैल नाम दिया जाता था।बदलते पाश्चात्य परिवेश में सम्मान के साथ बोलते हैं लिव-इन रिलेशनशिप