February 17, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पंजाब11दिसम्बर*लोक अदालत अबोहर में 165 के करीब मामले निपटाये गये, लाखों रूपये की रिकवरी की गई

पंजाब11दिसम्बर*लोक अदालत अबोहर में 165 के करीब मामले निपटाये गये, लाखों रूपये की रिकवरी की गई

पंजाब11दिसम्बर*लोक अदालत अबोहर में 165 के करीब मामले निपटाये गये, लाखों रूपये की रिकवरी की गई
अबोहर, 10 दिसंबर (शर्मा): उच्च न्यायालय दिल्ली (सुप्रीम कोर्ट) के दिशा निर्देशों पर आपसी भाईचारा कायम रखने व आपसी विवाद निपटाने के लिए नैशनल लोक अदालत लगाने के निर्देश दिये थे। पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस के दिशा निर्देशों पर सभी अदालतों में नैशनल लोक अदालत लगाई जा रही है। जिला फाजिल्का के सीनियर सैशन जज तरसेम मंगला के नेतृत्व में अबोहर सबडिवीजन में नैशनल लोक अदालत लगाई गई जिसमें 165 के करीब मामले निपटाये गये जबकि बैंक रिकवरी लाखों रूपये की गई। अबोहर सबडिवीजन के सीनियर न्यायाधीश हरप्रीत सिंह की अदालत में उनके साथ रीडर, एडवोकेट मैडम निधि बेरी, नरसेवा नारायण सेवा के प्रधान राजू चराया के साथ लोक अदालत लगाई गई। इसमें 201 के करीब मामले रखे गये थे जिसमें 70 के करीब केसों का निपटारा किया गया। दूसरी ओर न्यायाधीश लखबीर सिंह की अदालत में उनके साथ संजीव गोयल मातृछाया, एडवोकेट योगिता के साथ लोक अदालत लगाई गई। इस लोक अदालत में 67 के करीब मामले रखे गये जिसमें 45 के करीब मामले निपटाये गये। न्यायाधीश राजन अनेजा की अदालत में उनके साथ रीडर व समाज सेवी व लोक अदालत के मैंबर बी.एल. सिक्का, एडवोकेट मैडम अमनदीप कौर मौजूद थे। इस अदालत में 127 के करीब मामले रखे गये जिसमें 50 के करीब मामलों का निपटारा किया गया। इन अदालतों में बैंक की रिकवरी के कई केस रखे गये थे जिसमें पंजाब नैशनल बैंक, स्टेट बैंक, यूनियन बैंक, ग्रामीण बैंकों के अलावा अन्य मामले भी रखे गये थे। कुलदीप कुमार चीफ मैनेजर फाजिल्का, लखबीर कुमार गौशाला रोड पंजाब नैशनल बैंक, जगदीश कुमार धींगड़ा अबोहर ब्रांच, अजय अग्रवाल निहालखेड़ा, विशाल नरूला नई अनाजमंडी अबोहर, देेवेन्द्र कुमार सैयदांवाली, रामकुमार कुंडल, जतिंद्र कुमार डंगरखेड़ा, राजेश सचदेवा अबोहर, एडवोकेट विनोद कुमार बेरी, एडवोकेट देवानंद सचदेवा, नवीन वाट्स, कुलदीप सिंह, अशोक नरूला, सीनियर एडवोकेट संदीप बजाज, संदीप ठठई, हरप्रीत सिंह, जयदयाल कांटीवाल, भैया अजय गिल्होत्रा, अनिल कामरा, अमृतपाल तिन्ना, गौरीशंकर माकड़, प्रकाश मक्कड़, अरूण मुंजाल, गोकल मिढ़ा, राकेश भठेजा, चांद कुमार, सुरिंद्र सिंह जम्मू, अनिल कामरा, अमनदीप, सिमरनजीत कौर सोढ़ी, राजकुमार कुंडल, बार एसोसिएशन के सैक्ट्री नवीन पूनिया के अलावा अन्य वकीलों ने भी लोक अदालतों में अपने अपने केस रखे और लोगों को लोक अदालत में केसों से राहत दिलाई।
फोटो:1, लोक अदालत में केसों का निपटारा करते जज व वकील।


SATYA NARAYAN SHARMA
Crime Reporter
Contact No. 70870-64500, 98150-75201
सत्य नारायण शर्मा (शर्मा पत्रकार)
Nai Abadi St. No.11, Kumarawali Gali, ABOHAR
क्राईम रिपोर्टर, अबोहर, जिला फाजिल्का (पंजाब)
हर प्रकार की खबरें, विज्ञापन, जन्मदिन, सालगिरह, शोक बेदखली, बेदखली बहाल करवाने, कोर्ट नोटिस संदेश प्रकाशित करवाने के लिए सम्पर्क करें