पंजाब11दिसम्बर*संयुक्त किसान मोर्चा आज निकालेगा फतेह मोर्चा
अबोहर, 11 दिसंबर (शर्मा): संयुक्त किसान मोर्चा अबोहर इकाई की बैठक कुलवंत कीर्ति की अध्यक्षता में किसान भवन मंडी अबोहर में हुई जिसमें मिशन दिल्ली के बाद फतेह मार्च के संबंध में विचार विमर्श किया गया। सभी जत्थेबंदियों के साथियों ने किसान, मजदूर, व्यापारी संस्थाओं की हुई जीत की बधाई दी व शहीद किसानों को श्रद्धांजलि भेंट की। सभी ने सर्वसम्मति से फैसला लिया कि जीत के बाद घर लौट रहे किसानों का 12 दिसंबर प्रात: 11 बजे गर्मजोशी से स्वागत किया जायेगा। जिसमें अबोहर इलाके के किसान, व्यापारी, मजूदरों व संघर्ष शामिल रहे लोगों को पहुंचने की अपील की। इस बैठक में क्रांतिकारी किसान यूनियन, किसान यूनियन एकता उग्राहां, जमूहरी किसान सभा, भारतीय किसान यूनियन सिद्धपुर, भारती किसान यूनियन लखोवाल, ऑल इंडिया किसान सभा, आजाद किसान मोर्चा, कुलहिंद किसान सभा, टैक्नीकल सर्विस यूनियन, भारती किसान यूनियन राजेवाल, भारती किसान यूनियन कादिया के सदस्य मौजूद थे। मार्च को सफल बनाने के लिए एसडीएम कार्यालय अबोहर, गुरूनानक वैक्सिंग प्लांट, मार्किट कमेटी सचिव अबोहर, आढ़तिया एसेासिएशन अबोहर, अमनदीप धालीवाल पूर्व प्रधान बार एसोसिएशन, दोधी यूनियन अबोहर, गतका टीम अबोहर, श्री गुरू नानक सेवक दल सिमरन सोसायटी अबोहर, श्री गुरू तेग बहादर सेवा सोसायटी का संयुक्त किसान मोर्चा अबोहर इकाई ने धन्यवा किया। संघर्ष के दौरान प्रशासन के उन अधिकारियों को भी सम्मानित किया जायेगा जिन्होंने अपने डयूटियों की परवाह न करते हुए किसान संघर्ष में साथ दिया।
—
SATYA NARAYAN SHARMA
Crime Reporter
Contact No. 70870-64500, 98150-75201
सत्य नारायण शर्मा (शर्मा पत्रकार)
Nai Abadi St. No.11, Kumarawali Gali, ABOHAR
क्राईम रिपोर्टर, अबोहर, जिला फाजिल्का (पंजाब)
हर प्रकार की खबरें, विज्ञापन, जन्मदिन, सालगिरह, शोक बेदखली, बेदखली बहाल करवाने, कोर्ट नोटिस संदेश प्रकाशित करवाने के लिए सम्पर्क करें

More Stories
रीवा19अगस्त26*मैहर में मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरा कार्यक्रम को लेकर रीवा संभागीय कमिश्नर का दौरा
मुजफ्फरनगर19अगस्त26*मुजफ्फरनगर के एक जज सुर्खियों में…*
अयोध्या19अगस्त26*सड़क हादसे में दरोगा की मौत, सिपाही गंभीर रूप से घायल*