June 3, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पंजाब10दिसम्बर*ट्रक चालक ड्राईवर कंडक्टर 18 किलो पोस्त सहित काबू, दो दिन के पुलिस रिमांड पर

पंजाब10दिसम्बर*ट्रक चालक ड्राईवर कंडक्टर 18 किलो पोस्त सहित काबू, दो दिन के पुलिस रिमांड पर

पंजाब10दिसम्बर*ट्रक चालक ड्राईवर कंडक्टर 18 किलो पोस्त सहित काबू, दो दिन के पुलिस रिमांड पर
अबोहर, 10 दिसंबर (शर्मा): फिरोजपुर के डीआईजी इंद्रबीर सिंह, फाजिल्का के एसएसपी हरमनबीर सिंह के दिशा निर्देशों पर एसपीडी अजय राज सिंह, डीएसपी बल्लुआना अवतार सिंह, डीएसपी अबोहर संदीप सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए थाना खुईयांसरवर के प्रभारी अमरिंद्र सिंह, चौकी कल्लरखेड़ा के प्रभारी प्रगट सिंह, स्टेट नाका गुमजाल बार्डर के एएसआई हरमंदरपाल सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने राजस्थान की ओर से आ रहे एक घोड़ा ट्राला नंबर पीबी04, एबी6280 को रूकने का ईशारा किया। ट्राले की चैकिंग की गई। इसमें 18 किलो चूरा पोस्त बरामद हुआ। पकड़े गए ड्राईवर की पहचान यादविंद्र सिंह पुत्र कौर सिंह वासी निर्माणपुरा मोहल्ला, गली नं. 2, कोटकपूरा, जगदेव सिंह पुत्र रामसिंह वासी कोट सुखीया फरीदकोट के रूप में हुई। दोनों ड्राईवर कंडक्टर के खिलाफ थाना खुईयांसरवर पुलिस ने मुकदमा नं. 168, 9.12.2021 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायाधीश रूबीना जोसन की अदालत में पेश किया गया। योग्य न्यायाधीश ने उन्हें पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। डीएसपी अबोहर संदीप सिंह ने बताया कि आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान पूछताछ की जायेगी और पता लगाया जायेगा कि पोस्त कहां से लेकर आये थे और कहां पहुंचाना था।
फोटो:1, पुलिस पार्टी व आरोपी।

Taza Khabar