पंजाब10अप्रैल*अबोहर में कांग्रेस का सत्याग्रह शुरू
अबोहर में कांग्रेस का सत्याग्रह: पूर्व विधायक दविंदर घुबाया ने की अध्यक्षता, बोले- सीबीआई-ईडी और न्यायालयों का दुरुपयोग किया जा रहा
अबोहर, 10 अप्रैल (शर्मा/सोनू): पंजाब के अबोहर जिले में सोमवार को कांग्रेस ने डॉ. भीम राव अंबेडकर चौक पर धरना दिया। इसकी अध्यक्षता पार्टी के जिला प्रधान व पूर्व विधायक दविंदर घुबाया ने की। वहीं धरने के बारे में जानकारी देते हुए ब्लॉक खुईयां सरवर प्रधान हरप्रीत सिंह और अबोहर प्रधान सुभाष बाघला ने बताया कि यह धरना केंद्र सरकार के खिलाफ लगाया गया है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा संविधान के खिलाफ जाकर कार्य किए जा रहे हैं। अडाणी मामले में विपक्ष की सभी पार्टियों की जोरदार मांग पर संयुक्त संसदीय कमेटी नहीं बनाई गई। राहुल गांधी को संसद में नहीं बोलने दिया गया। राहुल गांधी को सजा दिलाई गई। उनकी लोकसभा सदस्यता रद्द की गई। कांग्रेस पार्टी इसके विरोध में ही धरना दे रही है। इस मौके पर जिला प्रधान व पूर्व विधायक दविंदर घुबाया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश के संविधान को तोडऩे का प्रयास किया जा रहा है। इतना ही नहीं उनके द्वारा आए दिन कांग्रेसी नेताओं के घरों पर छापामारी करवाकर सीबीआई-ईडी और न्यायालयों का दुरुपयोग किया जा रहा है। राहुल गांधी को 2 साल की सजा सुनाकर उनकी संसद से सदस्यता रद्द कर दी गई, जो सरासर गलत है।
इस मौके पर नगर सुधार ट्रस्ट प्रधान अनिल नागपाल, सुखवंत सिंह बराड पूर्व चेयरमैन पंजाब, सुरेन्द्र सलूजा, वेद प्रकाश कलरखेडा, गंगादेव जंडवाला हनुवंता सरपंच, घनश्याम पंचकोसी, मास्टर हंसराज भंगरखेड़ा, गुरजिंदर गिल पंजाबा, ओम पंजाबा मीडिया सचिव, मास्टर अमरीक सिंह, श्रीराम नूनीवाल, राजबख्श कबोज चेयरमैन ओबीसी सेल पंजाब, सज्जन कुमार नंबरदार, सुरजीत संधू यूथ प्रधान अबोहर, मोनू आर्य, बीएस बलदेव आदि मौजूद थे। इस मौके पर ब्लॉक खुइयां सरवर प्रधान हरप्रीत सिंह और अबोहर प्रधान सुभाष बाघला ने धरने में शहर और गांवों से शामिल हुए कांग्रेसी वर्करों का आभार जताया।
फोटो:9, धरना लगाकर बैठे कांग्रेसी।
—
SATYA NARAYAN SHARMA
Crime Reporter
Contact No. 70870-64500, 98150-75201
सत्य नारायण शर्मा (शर्मा पत्रकार)
Nai Abadi St. No.11, Kumarawali Gali, ABOHAR
क्राईम रिपोर्टर, अबोहर, जिला फाजिल्का (पंजाब)
हर प्रकार की खबरें, विज्ञापन, जन्मदिन, सालगिरह, शोक बेदखली, बेदखली बहाल करवाने, कोर्ट नोटिस संदेश प्रकाशित करवाने के लिए सम्पर्क करें
Virus-free.www.avast.com

More Stories
अयोध्या3मई26*श्रद्धालु की मोबाइल चोरी करने वाला गिरफ्तार (विनय सिन्हा)
जालौन 3मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर जालौन केई कुछ महत्वपूर्ण खबरें
जालौन3मई26*मनुष्य के जीवन मे भोजन की तरह से सत्संग की भी आवश्यकता होती है