पंजाब10अगस्त*420 के मामले में सुनील कुमार जंडवाला हनुवंता बरी
अबोहर, 10 अगस्त (शर्मा/सोनू): अबोहर सबडिवीजन के न्यायाधीश मैडम रूबीना जोसन की अदालत में 420 के मामले में आरोपी सुनील कुमार पुत्र प्रेम सिंह वासी जंडीवाला हनुवंता अबोहर के वकील संदीप बजाज ने अपनी दलीलें पेश की। दूसरी ओर शिकायतकर्ता रजिंद्र कुमार पुत्र बनवारी लाल वासी मौजगढ़ के वकील व सरकारी वकील ने अपनी दलीलें पेश की। अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद एडवोकेट संदीप बजाज की दलीलों को मद्देनजर रखते हुए सुनील कुमार को सबूतों के अभाव में बरी किया। मिली जानकारी के अनुसार थाना खुईयांसरवर पुलिस ने राजिंद्र कुमार के बयानों पर मुकदमा नं. 39, 25-05-2018 को सुनील कुमार पुत्र प्रेम सिंह वासी जंडीवाला हनुवंता अबोहर व संजय कुमार पुत्र चिंरजी लाल वासी गली नं. 4 अबोहर के खिलाफ मामला दर्ज किया था। संजय कुमार ने उच्चाधिकारियों से जांच लगवाई। जिसके बाद उसे मामले से बाहर निकाल दिया गया था जबकि पुलिस ने सुनील कुमार का अदालत में चालान पेश किया था।
फोटो:5, सुनील कुमार
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
हरिद्वार, 12 अगस्त 2026*हरियाली अमावस्या पर हरिद्वार में विशाल भंडारा, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
पूर्णिया बिहार 12 अगस्त 26, 12 सितंबर को पूर्णिया में लगेगी तीसरी राष्ट्रीय लोक अदालत
लखनऊ12अगस्त26* छात्रों और विश्वविध्यालय प्रशासन के बीच 56 दिनों से चला आ रहा गंभीर गतिरोध आखिरकार समाप्त हो गया है।