August 1, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पंजाब1अगस्त26*वकीलों की हड़ताल को कांग्रेस ने दिया समर्थन, वकील न्याय व्यवस्था की रीढ़ हैं : सुधीर भादू, सुभाष बाघला

पंजाब1अगस्त26*वकीलों की हड़ताल को कांग्रेस ने दिया समर्थन, वकील न्याय व्यवस्था की रीढ़ हैं : सुधीर भादू, सुभाष बाघला

पंजाब1अगस्त26*वकीलों की हड़ताल को कांग्रेस ने दिया समर्थन, वकील न्याय व्यवस्था की रीढ़ हैं : सुधीर भादू, सुभाष बाघला

अबोहर, 31 जुलाई (शर्मा/सोनू) : बार एसोसिएशन अबोहर द्वारा एलएडीसी सिस्टम के विरोध में की जा रही हड़ताल को कांग्रेस नेता सुधीर भादू ने अपना समर्थन दिया। उन्होंने न्यायालय परिसर पहुंचकर हड़ताल पर बैठे अधिवक्ताओं से मुलाकात की और उनकी मांगों को जायज बताते हुए सरकार से शीघ्र समाधान निकालने की अपील की। पंजाब के विभिन्न जिलों में भी एलएडीसी प्रणाली को लेकर अधिवक्ताओं द्वारा विरोध प्रदर्शन जारी है। सुधीर भादू ने कहा कि वकील न्याय व्यवस्था की रीढ़ हैं और उनकी समस्याओं को गंभीरता से लिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि वकीलों की मांगों पर समय रहते सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो इससे आम लोगों को न्यायिक कार्यों में परेशानी का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा वकीलों और आम जनता के हितों के साथ खड़ी रही है तथा भविष्य में भी उनके अधिकारों की आवाज बुलंद करती रहेगी। इस अवसर पर सुभाष बाघला, श्रवण जाखड़ पंजकोसी, मनिंद्र, राम चौहान, बंटी सरपंच, बब्बू धारीवाल सहित अनेको कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे। उन्होंने बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं अधिवक्ताओं को आश्वासन दिया कि उनकी मांगों को संबंधित स्तर तक पहुंचाने का हर संभव प्रयास किया जाएगा। बार एसोसिएशन के सदस्यों ने कहा कि एलएडीसी सिस्टम के विरोध में उनका आंदोलन तब तक जारी रहेगा, जब तक उनकी मांगों पर उचित निर्णय नहीं लिया जाता। उन्होंने सरकार से जल्द हस्तक्षेप कर समस्या का स्थायी समाधान निकालने की मांग की।
फोटो: 2, वकीलों के समर्थन में हड़ताल पर बैठे कांग्रेसी नेता।