पंजाब09फरवरी*80 वर्ष से अधिक उम्र के लोग व कोविड-19 से पीडि़त लोगों की वोटें घर-घर जाकर पोल करवायेगी टीम
अबोहर, 9 फरवरी (शर्मा): चुनाव कमिशनर की हिदायतों पर विधानसभा चुनाव 2022 दौरान 80 वर्ष से अधिक उम्र वाले वोटरों व कोविड- 19 से बिमार वोटरों को पोस्टल बैलट पेपर द्वारा वोट डालने की सुविधा मुहैया करवाई जा रही है। उपमंडल अधिकारी अमित गुप्ता, नायब तहसील अविनाश चंद्र ने बताया कि चुनाव कमिशन की हिदायतों पर विधानसभा हल्के अबोहर को कुल 14 सैक्टर में बांटा गया है तथा 10 फरवरी तथा 14 फरवरी को इस चुनाव हल्के में आते 80 साल से अधिक उम्र वाले वोटर व कोविड 19 से पीडि़त वोटरों की वोट टीमें घर-घर जाकर पोल करवायेंगी। नियुक्त की गई टीमों में सैक्टर सुपरवाईजर, सहायक सैक्टर सुपरवाईजर, माईक्रो अब्र्जवर, बूथ लैवल अफसर, पोलिंग परसोनल, पुलिस सैक्ट्र अधिकारी व फोटोग्राफर को नियुक्त किया गया है। यह काम चुनाव अधिकारी की हिदायतों अनुसार पूरी सुरक्षा के साथ किया जायेगा। हल्के में चुनाव लड़ रहे सभी उम्मीदवारों जिनकी की गुल संख्या 51 तथा 80 साल से अधिक उम्र वाले वोटर जिनकी कुल संख्या 546 है संबंधी लिस्टें पहले ही मुहैया करवा दी गई हैं। पोस्टल बैलट पेपर संबंधी सडयूल संबंधी अवगत करवा दिया गया है। उक्त सिडयूल अनुसार समस्त चुनाव लड़ रहे उम्मीदवार खुद, चुनाव एजेंट या अपने नुमाईंदे बीएलए को उक्त तिथि अनुसार नियुक्त कर सकते हैं।
—
SATYA NARAYAN SHARMA
Crime Reporter
Contact No. 70870-64500, 98150-75201
सत्य नारायण शर्मा (शर्मा पत्रकार)
Nai Abadi St. No.11, Kumarawali Gali, ABOHAR
क्राईम रिपोर्टर, अबोहर, जिला फाजिल्का (पंजाब)
हर प्रकार की खबरें, विज्ञापन, जन्मदिन, सालगिरह, शोक बेदखली, बेदखली बहाल करवाने, कोर्ट नोटिस संदेश प्रकाशित करवाने के लिए सम्पर्क करें

More Stories
नई दिल्ली 30 मार्च 26*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
लखनऊ 29 मार्च 26*यूपी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्मार्टफोन देगी योगी सरकार*
लखनऊ 29 मार्च 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*