पंजाब09नवबंर*पोस्त आरोपी महिला को पुलिस रिमांड के बाद जेल भेजा
अबोहर, 9 नवंबर (शर्मा) : नगर थाना 2 के प्रभारी हरप्रीत सिंह, महिला सब इंस्पैक्टर इंद्रजीत कौर अन्य पुलिस पार्टी ने 7 किलो चूरा पोस्त सहित पकड़ी गई महिला जसविन्द्र कौर पत्नी वीरपाल सिंह निवासी गांव बुर्ज सेमा बठिंडा हाल आबाद च_ा वाला मोहल्ला तलवंडी साबो को एक दिन के पुलिस रिमांड के बाद न्यायाधीश लखबीर सिंह की अदालत में पेश किया गया। योग्य न्यायाधीश ने उसे कोरोना रिपोर्ट आने तक आरजी जेल में रखने के आदेश जारी किए।
उल्लेखनीय है कि नगर थाना नंबर 2 में तैनात सब इंस्पैक्टर इंद्रजीत पुलिस पार्टी सहित गत रात्रि आलमगढ चौक पर गश्त कर रहे थे। उन्होंने सामने से आ रही एक संदिग्ध महिला को रोककर उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 7 किलो चूरा पोस्त बरामद हुआ। पुलिस ने पकड़ी गई महिला की पहचान जसविन्द्र कौर पत्नी वीरपाल सिंह निवासी गांव बुर्ज सेमा बठिंडा हाल आबाद च_ा वाला मोहल्ला तलवंडी साबो के रूप में की है। महिला को आज रिमांड के बाद पुन: अदालत में पेश किया गया जहां योग्य न्यायाधीश ने उसे कोरोना रिपोर्ट आने तक आरजी जेल में रखने के आदेश जारी किए।
फोटो : 01, पुलिस पार्टी व आरोपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
पूर्णिया बिहार 18 अक्टूबर2026 पूर्णिया में महापौर विभा कुमारी ने किया दो जगह पूजा मेले का भव्य शुभारंभ*
मुजफ्फरनगर: 18 अक्टूबर 26 गांजा आरोपी से कथित मारपीट पर अदालत सख्त, एसएसपी को भेजी आदेश की प्रति
लखनऊ 18 अक्टूबर 26*लखनऊ शिवा शर्मा हत्याकांड में बड़ी अपडेट*