पंजाब08नवम्बर*25 बोतलें शराब आरोपी को जेल भेजा
अबोहर, 8 नवंबर (शर्मा): फिरोजपुर के डीआईजी इंद्रबीर सिंह, फाजिल्का के एसएसपी हरमनबीर सिंह के दिशा निर्देशों पर एसपीडी अजय राज सिंह, डीएसपी बल्लुआना अवतार सिंह, डीएसपी अबोहर संदीप सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए थाना खुईयांसरवर के प्रभारी अमरिंद्र सिंह, चौकी कल्लरखेड़ा के प्रभारी प्रगट सिंह, हैडकांस्टेबल सुनील कुमार दौरान गश्त टी प्वाईंट तूतवाला की तरफ जा रहे थे कि एक युवक आता दिखाई दिया जिसके हाथ में प्लास्टिक की कैनी थी। तलाशी लेने पर उसमें से 25 बोतलें अवैध शराब बरामद हुई। पकड़े गए आरोपी की पहचान गुरविंद्र सिंह उर्फ गिंदी पुत्र गुरनाम सिंह वासी गांव तूतवाला के रूप में हुई। आरोपी के खिलाफ थाना खुईयांसरवर में मामला दर्ज कर मैडम रूबीना जोसन की अदालत में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
फोटो:4, पुलिस पार्टी व आरोपी
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
नई दिल्ली 1 मार्च 26*T20 WC: सेमीफाइनल में पहुंचा भारत
सहारनपुर 1 मार्च 26*डीआईजी अभिषेक सिंह ने देवबंद में किया फ्लैग मार्च
हरिद्वार 1 मार्च 26*सड़क सुरक्षा प्रति जागरूक करने वाले प्रोडयुसर एवं हेलमेट मैं ऑफ इंडिया से भेंट