पंजाब08जुलाई2023*प्रेम संबंध के शक में युवक को उतारा मौत के घाट, चार के खिलाफ मामला दर्ज
अबोहर, 08 जुलाई (शर्मा/सोनू): गांव सप्पांवाली में एक युवक अजय कुमार पुत्र दिलबाग सिंह को प्रेम संबंध के शक में उसकी साथ कुछ लोगों ने बुरी तरह मारपीट कर घायल दिया जिसे उपचार के लिए श्रीगंगानगर रैफर किया गया जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक अजय कुमार के चाचा बलजिंद्र पुत्र रेशम सिंह के बयानों के आधार पर उसके भतीजे को मौत के घाट उतारने के आरोप में मुकदम नं. 89, 8.7.2023 भांदस की धारा 308, 302, 34 आईपीसी के तहत साहिल पुत्र निर्मल सिंह, मंगा पुत्र जागर सिंह, प्रवीण, सुरजीत सिंह पुत्र कुलदीप सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाना खुईयांसरवर के प्रभारी हरप्रीत सिंह, एडीशनल एसएचओ शरणजीत सिंह ने बताया कि युवक अजय कुमार का शव पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि जल्द ही आरोपियों को काबू किया जायेगा।
फोटो:5 पुलिस पार्टी व फाईल फोटो मृतक अजय
—
SATYA NARAYAN SHARMA
Crime Reporter
Contact No. 70870-64500, 98150-75201
सत्य नारायण शर्मा (शर्मा पत्रकार)
Nai Abadi St. No.11, Kumarawali Gali, ABOHAR
क्राईम रिपोर्टर, अबोहर, जिला फाजिल्का (पंजाब)
हर प्रकार की खबरें, विज्ञापन, जन्मदिन, सालगिरह, शोक बेदखली, बेदखली बहाल करवाने, कोर्ट नोटिस संदेश प्रकाशित करवाने के लिए सम्पर्क करें

More Stories
रोहतास17जून26*IG कार्यालय में लंबित कांडों की समीक्षा, हर फाइल का लिया हिसाब |
रीवा17जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रीवा मध्यप्रदेश की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
मथुरा 17 जून 26*“ऑपरेशन प्रहार” के तहत 01 अभियुक्त को 162 ग्राम अवैध मादक पदार्थ नसीला पाउडर अल्प्राजोलम के साथ किया गिरफ्तार ।*