October 27, 2025

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पंजाब065दिसम्बर22*सीजन की पहली धुंध से जनजीवन हुआ अस्त-व्यस्त

पंजाब065दिसम्बर22*सीजन की पहली धुंध से जनजीवन हुआ अस्त-व्यस्त

पंजाब065दिसम्बर22*सीजन की पहली धुंध से जनजीवन हुआ अस्त-व्यस्त
अबोहर, 05 दिसंबर (शर्मा/सोनू): अबोहर सीजन की पहली धुंध से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। आज सुबह धुंध के कारण वाहनों की रफ्तार भी थम सी गई और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह 11 बजे के करीब कोहरा छटने के बाद यातायात सुचारू हो सका। वहीं धुंध को गेंहू की खेती के लिए लाभदायक माना जा रहा है। घने कोहरे की धुंध में पांच कदम का भी दिखाई देना मुश्किल हो गया था। वहीं सुबह-सुबह मार्निंग वाक को जाने वाले लोगों पर ठंड का असर दिखाई दिया। हालांकि सुबह की ताजा आक्सीजन लेने को निकलने वाले लोगों की संख्या भी अब ठंड के कारण काफी कम दिखाई दी।
फोटो: 5 सुबह के समय छाई धुंध का दृश्य।

Taza Khabar