पंजाब06जुलाई23*विक्की उर्फ अन्ना 307 के मामले में पुलिस रिमांड पर
अबोहर, 06 जुलाई (शर्मा/सोनू): फिरोजपुर के डीआईजी रणजीत सिंह, फाजिल्का के एसएसपी अवनीत कौर सिद्धू के दिशा निर्देशों पर एसपीडी मनजीत सिंह, एसपी हैडक्वाटर मोहन लाल, एसपी गुरमीत सिंह, डीएसपी अबोहर सुखविंद्र सिंह बराड़, डीएसपी बल्लुआना देहाती ए.डी. सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए नगर थाना 2 के प्रभारी इंस्पैक्टर गुरचरण सिंह, एएसआई सुखमंदिर सिंह, हैडकांस्टेबल मनिंद्र सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने विक्की उर्फ अन्ना पुत्र राजिंद्र उर्फ माली संतनगरी गली नं.1 को 307 के मामले में गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी को न्यायाधीश मैडम जसप्रीत कौर की अदालत में पेश किया गया। योग्य न्यायाधीश ने उसे पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। जानकारी अनुसार नगर थाना 2 की पुलिस ने मुकदमा नं. 62/21 व 42/21 में विक्की उर्फ अन्ना को गिरफ्तार किया है। इस मामले की जांच नगर थाना 2 के प्रभारी इंस्पैक्टर गुरचरण सिंह क रहे हैं। उन्होंने बताया कि माहकू वासी संतनगरी पर इन्होंने एक साजिश के तहत नई आबादी क्षेत्र में हमला किया था। जिसे उपचार के लिए अमृतसर रैफर किया गया था। माहकू के बयानों पर विक्की पर मामला दर्ज किया था। मामले की जांच जारी है।
फोटो:5 पुलिस पार्टी व आरोपी।

More Stories
नई दिल्ली27जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरे….*
कौशाम्बी27जुलाई26*मनौरी बाजार में ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत*
सहारनपुर27जुलाई26*कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के दामाद शायान मसूद थामेंगे सपा का दामन*