पंजाब05दिसम्बर22*नशा तस्करों, दड़ा सट्टा व लूटपाट करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा : डीएसपी सुखविंद्र सिंह बराड़
अबोहर, 05 दिसंबर (शर्मा/सोनू): फिरोजपुर के आईजी जसकरण सिंह, फाजिल्का के एसएसपी भूपिंद्र सिंह के दिशा निर्देशों पर एसपीडी गुरविंद्र सिंह संघा, डीएसपी बल्लुआना विभोर शर्मा, डीएसपी अबोहर सुखविंद्र सिंह बराड़ द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए नगर थाना 2 के प्रभारी हरप्रीत सिंह, एएसआई भूपिंद्र सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने गली नं. 5 मुरारी लाल भट्ठा निवासी अमनदीप पत्र बद्रीनाथ को 3750 रूपये की दड़ा सट्टा की पर्ची सहित काबू करने में सफलता हासिल की है। आरोपी के खिलाफ नगर थाना 2 में मामला दर्ज किया गया। डीएसपी अबोहर सुखविंद्र सिंह बराड़ ने बताया कि नशा तस्करों, लूटपाट करने वालों व दड़ा सट्टा लगाने व लगवाने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा। उन्होंने लोगों से अपील की है कि यदि आपके इलाके में कोई असामाजिक तत्व नशा तस्करी दिखाई देता है तो उसकी सूचना पुलिस को दें।
फोटो: जानकारी देते डीएसपी व पकड़ा गया आरोपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
सतना9अगस्त26*मॉर्चुरी में हो रहा था पोस्टमॉर्टम, पौने दो घंटे तक देखती रहीं छात्राएं, जिला अस्पताल में आई सामने बड़ी लापरवाही*
बाड़मेर9अगस्त26*खेत में 5 लाख रुपए दबाकर भूल गया किसान, जुताई के दौरान मिली रकम नोटों को चट कर गई दीमक*
कानपुर नगर9अगस्त26*शिवराजपुर खंड विकास अधिकारी युशवीस सिंह के ढीले रवैये से श्रद्धालु परेशान,