पंजाब05जुलाई23*चौ.सुनील जाखड़ के भाजपा पंजाब प्रधान बनने पर वकीलों ने खुशी जताई
मुख्तयार सिंह सोनी ने लड्डू बांट कर दी बधाई
अबोहर, 05 जुलाई (शर्मा/सोनू): भाजपा हाईकमान द्वारा चौ. सुनील कुमार जाखड़ को पंजाब भाजपा का प्रधान नियुक्त करने पर अबोहर शहर में खुशी की लहर दौड़ गई। वकील भाईचारा रवि कड़वासरा, आशीष पूनिया, विक्रम गोदारा, रूपिन बिश्रोई, मुंशी मदन लाल, राजा, रमेश कुमार व अन्य वकीलों ने लड्डू बांटे और चौ. सुनील कुमार जाखड़ को शुभकामनाएं दी। रवि कड़वासरा ने कहा कि अबोहर अमृत योजना में आ चुका है। अबोहर का विकास कार्य पूरी गति से होगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह से अपील की है कि अबोहर की तरफ ध्यान दिया जाये व इसके विकास के लिए फंड जारी किये जायें।
इसके अलावा सुनील कुमार जाखड़ को गत दिवस भाजपा हाईकमान द्वारा भारतीय जनता पार्टी का पंजाब प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर उनके समर्थकों में भारी खुशी पाई जा रही है। इसी उपलक्ष्य में गत सांय स्वर्णकार संघ पंजाब के महासचिव मुख्त्यार सिंह सोनी के जुगनू ज्वेलर्स पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां पर स्वर्णकार बंधुओं ने एकत्र होकर खुशी का इजहार करते हुए एक दूसरे को लड्डू खिलाकर एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया गया और पटाखे भी चलाते हुए खुशी मनाई। सभी ने सुनील जाखड़ को प्रधान बनाए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। इस मौके पर भाजपा नेत्री श्रीमती विजय लक्ष्मी भादू विशेष तौर पर मौजूद थी, उनके साथ स्वर्णकार संघ पंजाब के उपप्रधान वरिन्द्र कुमार सोनी, अबोहर प्रधान जसपाल सोनी, सचिव विनोद कुमार लाली, बलराम सोनी, अशोक कुमार, राज कुमार, प्रवीण डावर, शेर सिंह सरार्फ, बलविंदर सराफ, मदन लाल सोनी, देवेन्द्र पाल जुगनू, दीपक सोनी, जगसीर सोनी तथा अन्य सदस्यगण मौजूद थे।
फोटो:5, सुनील जाखड़ के भाजपा पंजाब प्रधान पर खुशी जताते वकील भाईचारा व स्वर्णकार।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
बाराबंकी १६ फरवरी २६ * बाराबंकी में शादी के दौरान खुलासा, दूल्हे को किन्नर बताकर साथ ले गए
लखीमपुर खीरी १६ फरवरी २६ * समाचार_अपडेट || खीरी
भिवाड़ी १६ फ़रवरी २६ * भिवाड़ी में केमिकल–पटाखा फैक्ट्री में आग लगी, 8 मजदूर जिंदा जल गए।