पंजाब04दिसम्बर*200 नशीली गोलियों व बिना नंबरी मोटरसाईकिल सहित दो युवक काबू, पुलिस रिमांड पर
अबोहर, 04 दिसंबर (शर्मा): फिरोजपुर के डीआईजी इंद्रबीर सिंह, फाजिल्का के एसएसपी हरमनबीर सिंह के दिशा निर्देशों पर एसपीडी अजय राज सिंह, डीएसपी बल्लुआना अवतार सिंह, डीएसपी अबोहर संदीप सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए नगर थाना 2 के प्रभारी रमेश कुमार किकरखेड़े वाले, एएसआई राज सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ढाणी विशेषनाथ पुल के पास जा रही थी कि सामने से दो युवक मोटरसाईकिल सवार आते दिखाई दिये। जब मोटरसाईकिल के बारे में पूछा गया और तलाशी ली गई तो उनसे 200 नशीली गोलियां बरामद हुई। पकड़े गए आरोपियों की पहचान बोबी पुत्र टुटनीया वासी गली नं. 6-7 बड़ी पोड़ी, दलीप सिंह उर्फ कालू पुत्र शिवनारायण वासी गली नं. 10 छोटी पौड़ी नई आबादी अबोहर के रूप में हुई। दोनों के खिलाफ नगर थाना अबोहर में मामला दर्ज किया गया। दोनों आरोपियों को न्यायाधीश डयूटीमैजिस्ट्रेट अजय अनेजा की अदालत में पेश किया गया। जहां से उन्हें पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। मामले की जांच जारी है। पता लगाया जायेगा कि यह गोलियां कहां से लेकर आये थे ओर किसे सप्लाई करनी थी।
फोटो:9 पुलिस पार्टी व आरोपी
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
अयोध्या7 मार्च 26*राम मंदिर परिसर में चल रही भवन निर्माण समिति की तीन दिवसीय बैठक का आज दूसरा दिन है।
नई दिल्ली *शनिवार, 07 मार्च 2026 के यूपीआजतक न्यूज चैनल पर आज के मुख्य समाचार*
नई दिल्ली *07 मार्च 2026 , शनिवार*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *आज का राशिफल*