पंजाब04दिसम्बर*रेलवे अधिकारी प्रेम कुमार व उनकी पत्नी कामिनी की हाईकोर्ट से हुई अग्रिम जमानत मंजूर
शामिल तफतीश हुए
अबोहर, 04 दिसंबर (शर्मा): पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट चंडीगढ़ के जस्टिस दीपक सिबल की अदालत में प्रेम सिंह पुत्र हीरा सिंह व उनकी धर्मपत्नी कामिनी पत्नी प्रेम कुमार उर्फ प्रेम सिंह के वकील रमन मोहिंद्र शर्मा ने 306 के मामले में अग्रिम जमानत याचिका दायर की। हाईकोर्ट ने दोनों पार्टियों व पंजाब सरकार को भी तलब किया। पंजाब सरकार की ओर से एएजी गुणकीरत कौर अदालत में पेश हुई। पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट के जस्टिस दीपक सिबल ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद एडवोकेट रमेश महेंद्र शर्मा की दलीलों को मद्देनजर रखते हुए प्रेम कुमार व उसकी धर्मपत्नी कमिनी की अग्रिम जमानत याचिका मंजूर की ओर शामिल तफतीश होने के निर्देश दिये।
मिली जानकारी अनुसार नगर थाना 2 की पुलिस ने रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी सोहन लाल ने परेशानी के चलते घर में आत्महत्या कर ली थी। सुसाईड नोट मिलने पर उसकी धर्मपत्नी परमजीत कौर पत्नी सोहनलाल के बयानों के आधार पर पुलिस ने प्रेम कुमार व उसकी धर्मपत्नी कामिनी, राज सोनी, विजय पीसीओ, करन टीना उर्फ तिन्ना, अमर वासी गली नं. 4, शम्मी वासी अबोहर के खिलाफ मुकदमा नं. 73, 12.10.2021 भांदस की धारा 306 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया है। भरोसेमंद सूत्रों से जानकारी मिली है कि सोहन लाल जो रेलवे में रिटायरमैंट ले चुका था और परेशान चल रहा था। रिटायरमैंट से पहले रेलवे विभाग को पत्र लिखकर मांग की थी कि उसके स्थान पर उसके बेटे को नौकरी दी जाये। यह लैटर मंजूर हो चुका था। सोहन लाल रिटायरमैंट ले चुका था लेकिन उसका बेटा नौकरी नहीं लगा। घर में कलैश रहने लगा जिसके चलते सोहन लाल ने आत्महत्या की है। 20 हजार के लिए कोई भी व्यक्ति आत्महत्या जैसा कदम नहीं उठाता। अगर इस मामले की जांच सीबीआई तथा उच्चाधिकारियों से करवाई जाये और सुसाईड नोट की जांच करवाई जाये तो सच्चाई खुलकर सामने आ सकती है कि सुसाईड नोट सोहन लाल ने लिखा था या किसी ओर ने। सोहन लाल सिर्फ साईन करना जानता था लिखना पढऩा नहीं जानता था। वह बहुत कम पढ़ा लिखा था।
फोटो 8: प्रेम कुमार व धर्मपत्नी कामिनी
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
भागलपुर 6 मार्च 26*8040 पिस कोडीन युक्त सिरफ तथा 21000 टेन टैबलेट के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार।
भागलपुर 6 मार्च 26*आत्मा बाजार में एक ग्राहक से दो मनचले युवक ने बीस हजार रूपए की छिनताई,
कौशाम्बी 6 मार्च 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें