पंजाब04दिसम्बर*मोटरसाईकिल चोरी करने वाले गिरोह के 7 सदस्यों को रिमांड के बाद जेल भेजा
जाली प्लेट लगाकर नकली आर.सी. बनाकर आगे बेचते थे
अबोहर, 4 दिसंबर (शर्मा): नगर थाना के प्रभारी बलविंद्र सिंह टोहरी, एएसआई गुरनाम सिंह, एएसआई परमजीत सिंह, एएसआई गुरमीत सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने चोरी के मोटरसाईकिल के मामले में 7 आरोपियों को न्यायाधीश हरप्रीत सिंह की अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। आरोपियों से अब तक पुलिस 8 मोटरसाईकिल बरामद कर चुकी है। मामले की जांच जारी है।
गौरतलब है कि नगर थाना के प्रभारी बलविंद्र सिंह टोहरी, एएसआई गुरनाम सिंह, एएसआई परमजीत सिंह, एएसआई गुरमीत सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने अबोहर से मोटरसाईकिल चोरी करने वाले गैंग के 7 सदस्यों को काबू करने में सफलता हासिल की थी। सभी आरोपियों को आज न्यायाधीश हरप्रीत सिंह की अदालत में पेश कर पुलिस रमांड पर लिया जायेगा। पुलिस ने मुकदमा नं. 271, 28.11.2021 भांदस की धारा 379, 420, 465, 467, 468, 473 आईपीसी के तहत जाली आर.सी तैयार कर जाली नंबर लगाकर चोरी के मोटरसाईकि बेचने के आरोप में बलदेव सिंह पुत्र अजीत सिंह वासी कमरेवाला, लखविंद्र सिंह पुत्र मुख्यतयार सिंह, सुखदेव सिंह पुत्र पंजाब सिंह वासी मोहकम, सतनाम सिंह पुत्र सवरन सिंह वासी कमरेवाला, कुलवंत सिंह पुत्र जोगिंद्र सिंह वासी चक्क बलोचा, सुरजीत सिंह पुत्र सतनाम सिंह वासी चक्क बलोचा, मुख्तयार सिंह पुत्र किसान सिंह वासी कमरेवाला के खिलाफ मामला दर्ज किया है। डीएसपी अबोहर संदीप सिंह ने बताया कि इन सभी आरोपियों से रिमांड के दौरान 8 मोटरसाईकिल बरामद किये गये हैं। पुलिस रिमांड पर ले जाने के बाद इनसे गहरी पूछताछ की जायेगी। यह आरोपी मोटरसाईकिल चोरी करके जाली आरसी व जाली नंबर लगाकर बेचते थे। मामले की जांच बारीकी से की जा रही है। कई ओर मोटरसाईकिल बरामद किये जा सकते हैं।
फोटो:10 जानकारी देते डीएसपी व पकड़े गए आरोपी
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
*27 मई 2026 , बुधवार*
नई दिल्ली27मई26*यूपीआजतक पर इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
रोहतास26मई26*आगामी बकरीद को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए सासाराम प्रशासन पूरी तरह अलर्ट पर है।*