पंजाब04जुलाई*लड़कियों को अपने जाल में फंसा कर उनसे बलात्कार करवाने वाली महिला सुमन उर्फ गिन्नी काबू
अबोहर, 04 जुलाई (शर्मा/सोनू): नगर थाना 2 के प्रभारी हरप्रीत सिंह, एएसआई विनोद कुमार, महिला कांस्टेबल व अन्य पुलिस पार्टी ने लड़कियों को अपने जाल में फंसा कर उनकी अश£ील फोटो खींच कर दूसरों के साथ संबंध बनाने वाली महिला सुमन कुमार उर्फ गिन्नी पत्नी प्रेम कुमार वासी सप्पांवाली हालाबाद गली नं. 19-20 नई आबादी अबोहर को काबू किया है। इस मामले में लडक़ी के साथ बलात्कार करने वाले आरोपी राजन व अर्जुन सोनी को पुलिस पहले गिरफ्तार कर चुकी है। मिली जानकारी के अनुसार नगर थाना पुलिस ने लडक़ी के पिता के बयानों के आधार पर मुकदमा नं. 30, 3.05.21 भांदस की धारा 376, 384, 506, 120बी के तहत राजन पुत्र चिमन लाल वासी गली नं. 10 नई आबादी, अर्जुन सोनी वर्मा डीजेवाला गली नं. 13-14, महिला सुमन कुमार उर्फ गिन्नी पत्नी प्रेम कुमार वासी सप्पांवाली हालाबाद गली नं. 19-20 नई आबादी अबोहर के खिलाफ मामला दर्ज किया था। लडक़ी के पिता का आरोप था कि उसकी लडक़ी सिलाई सीखने के लिए सुमन के पास जाती थी। सुमन ने उसकी अश£ील फोटो खीचं कर उसके यहां आने वाले राजन व अर्जन से संबंध बनाने को मजबूर करती थी। पुलिस ने आरोपी महिला को भी गिरफ्तार कर लिया है।
फोटो 6: पुलिस पार्टी व आरोपी महिला।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
पूर्णिया बिहार 7 जून 26 *पूर्णिया में उमड़ा ‘नेत्रदान का सैलाब’, आँखों पर पट्टी बाँधकर सड़कों पर उतरे 500 लोग*
मथुरा 7 जून 26*थाना कोतवाली पुलिस द्वारा अभियुक्त को 03 चोरी की बैट्री सहित किया गया गिरफ्तार ।*
मथुरा 7 जून 26* अभियुक्त को 01 नाजायज चाकू व चोरी के 02 मोवाइल फोन के साथ किया गिरफ्तार ।*