February 21, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पंजाब04अप्रैल*रेलवे थाना के प्रभारी दर्शन सिंह व अन्य टीम ने महिला का पर्स लौटा कर दी ईमानदारी की मिसाल

अबोहर, 04 अप्रैल (शर्मा/सोनू): गांव कुंडल निवासी सुमन रानी पत्नी संत राये जो अपने गांव से अबोहर रेलवे स्टेशन से गंगानगर जाना था। उन्होंने बस स्टैंड ई-रिक्शा कर स्टेशन पर पहुंचे। जल्दबाजी में वह अपना पर्स ई-रिक्शा पर ही भूल गई। ई-रिक्शा चालक राजू पुत्र महेंद्र वासी जम्मू बस्ती ने यह पर्स रेलवे पुलिस को दे दिया। जब महिला गंगानगर की ट्रेन में चढ़ गई और उसे पंजकोसी स्टेशन पर पर्स की ध्यान आया तो उसकी सूचना अबोहर रेलवे स्टेशन मास्टर को दी। उसने यह सूचना अबोहर रेलवे पुलिस को दी। रेलवे पुलिस अबोहर थाना प्रभारी दर्शन सिंह, एएसआई कुलवंत सिंह, एएसआई वधावा सिंह भजन लाल ने गांव कुंडल निवासी सुमन रानी को पर्स लौटाया। पर्स में एक जोड़ी सोने के टोपस, एक सोने की अंगूठी व दो चांदी की चैने व पजायब व कुछ नगदी मौजूद थी। उसने रेलवे पुलिस तथा ई-रिक्शा चालक राजू का आभार व्यक्त किया। इ-रिक्शा यूनियन के प्रधान योगराज ने भी राजू की प्रशंसा की।
फोटो: 4, रेलवे थाना प्रभारी महिला को पर्स लौटाते हुए।

Taza Khabar