पंजाब04अप्रैल*डीएसपी क्राईम एंड वूमैन गुरमीत सिंह बने एसपी
एसएसपी अवनीत कौर सिद्धू व एसपी हैडक्वाटर मोहन लाल ने शेर का चिन्ह कंधे पर लगाया व बधाई दी
अबोहर, 04 अप्रैल (शर्मा/सोनू): पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान, पंजाब पुलिस के डीजेपी गौरव यादव ने ईमानदार अफसरों को तरक्की प्रदान करने का फैसला किया है। जिसके तहत फाजिल्का में तैनात क्राईम एंड वूमैन सैल के डीएसपी गुरमीत सिंह को एसपी बनाने का आर्डर जारी किया। ऑर्डर मिलने के बाद फाजिल्का के एसएसपी मैडम अवनीत कौर सिद्धू, एसपी हैडक्वाटर मोहन लाल ने उनके कंधे पर शेर का स्टार लगाकर उन्हें एसपी बनाया व बधाई दी। इस मौके पर उनका मुंह मीठा करवाया गया। गुरमीत सिंह को एसपी बनने पर हैडक्लर्क दौलत राम, रीडर एसपी हैडक्वाटर, एएसआई ओमप्रकाश, डीएसपी फाजिल्का सुबेग सिंह, डीएसपी जलालाबाद अमित सोनी, डीएसपी अबोहर सुखविंद्र सिंह बराड़, डीएसपी हैडक्वाटर कैलाश चंद्र, नगर थाना के प्रभारी परमजीत कुमार, सदर थाना फाजिल्का के प्रभारी जतिंद्र सिंह, बोदीवाला के प्रभारी सुनील कुमार, सीआई स्टाफ फाजिल्का के प्रभारी अमरिंद्र सिंह, सदर थाना अबोहर के प्रभारी गुरमीत सिंह, नगर थाना 2 के प्रभारी हरप्रीत सिंह, थाना खुईयांसरवर के प्रभारी संजीव तरमाला, थाना बहाववाला के प्रभारी बलविंद्र सिंह टोहरी, चौकी पटीसदीक के प्रभारी दविंद्र सिंह, चौकी कल्लरखेड़ा प्रभारी मनजीत सिंह, सीतो के प्रभारी लखविंद्र सिंह, चौकी बजीतपुर भोमा के प्रभारी बलवीर सिंह, एएसआई भूपिंद्र सिंह, निर्मल सिंह, सतपाल, कृष्ण लाल, सबइंस्पैक्टर हंसराज ने उन्हें बधाई दी।
फोटो:5,5बी, एसपी बनने गुरमीत सिंह को स्टार एसएसपी अवनीत कौर व एसपी हैडक्वाटर मोहन लाल।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
रीवा7अगस्त2026*डी-मार्ट से 1.29 लाख रुपये का गोवर्धन घी जब्त*
जालौन7अगस्त26*चाइल्ड पोर्नोग्राफी का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर शेयर करता था अश्लील कंटेंट-
कौशाम्बी7अगस्त26*यमुना में नहाते समय 3 युवतियां डूबी*दो को बचाया गया, एक युवती की पुलिस व गोताखोर कर रहे तलाश*