पंजाब03जनवरी25*मलोट चौक पर आवारा पशुओं का आतंक, बन रहे हादसों का कारण
अबोहर, 03 जनवरी (शर्मा/सोनू): अबोहर के मलोट चौक में मंडराने वाले आवारा पशु लोगों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। यहां मंडराने वाले पशु आपस में लड़ पड़ते हैं और सड़क पर आने जाने वाले वाहनों के हादसों का कारण बनते हैं। इस चौक से दिनभर में हजारों वाहन गुजरते हैं जिस कारण बड़ा हादसा हो सकता है। कई बार यह पशु आने जाने वाले राहगीरों को घायल कर चुके हैं। इन पशुओं के कारण यहां के दुकानदार भी परेशान हैं। लोगों ने प्रशासन से मांग की है इन पशुओं को पकड़ कर गौशाला या अन्य सुरक्षित स्थान पर छोड़ा जाये।
फोटो: 2, मलोट चौक में मंडराते अवारा पशु।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
वाराणसी10 अक्टूबर 26*मारपीट के मामले में चौक पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है,
कानपुर10 अक्टूबर 26*बिठूर पुलिस को मिली बड़ी सफलता *मंधना से 2 शातिर चोर गिरफ्तार
लखनऊ 10 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ कि कुछ महत्वपूर्ण खबरें