May 1, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पंजाब02मार्च*बड़े हादसे के इंतजाम में नगर निगम प्रशासन आखिर कब जागेगा प्रशासन, स्टील ब्रिज की टूटी टाईलों से कभी भी हो सकता है हादसा

पंजाब02मार्च*बड़े हादसे के इंतजाम में नगर निगम प्रशासन आखिर कब जागेगा प्रशासन, स्टील ब्रिज की टूटी टाईलों से कभी भी हो सकता है हादसा

पंजाब02मार्च*बड़े हादसे के इंतजाम में नगर निगम प्रशासन
आखिर कब जागेगा प्रशासन, स्टील ब्रिज की टूटी टाईलों से कभी भी हो सकता है हादसा
अबोहर, 02 मार्च (शर्मा/सोनू): नई आबादी को बाजार से जोडऩे वाला स्टील ओवर ब्रिज की टाईलें जगह-जगह से उखड़ गई हैं जिस कारण लोगों को इस पुल से गुजरते समय काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। टाईलों के टूटने से बने खड्डों से कभी भी कोई हादसा हो सकता है। लेकिन अबोहर प्रशासन शायद किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है। लोगों ने नगर निगम प्रशासन से मांग की है कि इस पुल की टाईलों को जल्द से जल्द ठीक करवाया जाये। गौरतलब है कि इससे पहले भी इस पुल की टाईलें उखड़ चुकी हैं जिसे अपनी आभा अपना अबोहर टीम ने ठीक करवा दिया था लेकिन अब दोबारा टाईलें उखड़ गई हैं। समाजसेवी संस्था नरसेवा नारायण सेवा के प्रधान राजू चराया, बाला जी मानव सेवा समिति के प्रधान रजत लूथरा व ऑन डॉट कोरियर के संचालक संजय उर्फ राजू ने कहा कि प्रशासन की अनदेखी के चलते यदि कोई हादसा होता है तो कौन जिम्मेवार होगा। प्रशासन को गहरी नींद से जागकर इस ब्रिज को जल्द से जल्द ठीक करवाना चाहिए।
फोटो: 6 स्टील ब्रिज की उखड़ी हुई टाईलें।


SATYA NARAYAN SHARMA
Crime Reporter
Contact No. 70870-64500, 98150-75201
सत्य नारायण शर्मा (शर्मा पत्रकार)
Nai Abadi St. No.11, Kumarawali Gali, ABOHAR
क्राईम रिपोर्टर, अबोहर, जिला फाजिल्का (पंजाब)
हर प्रकार की खबरें, विज्ञापन, जन्मदिन, सालगिरह, शोक बेदखली, बेदखली बहाल करवाने, कोर्ट नोटिस संदेश प्रकाशित करवाने के लिए सम्पर्क करें

Virus-free.www.avast.com