पंजाब02नवम्बर23*करवाचौथ वाले दिन पत्नी से मिलने आया पति 2 महीने का बच्चा लेकर हुआ फरार, अबोहर पुलिस ने किया काबू
अबोहर, 02 नवंबर (शर्मा/सोनू): वरिन्द्र कुमार पुत्र पूर्ण सिंह वासी बठिण्डा जो अपनी पत्नी से मिलने के लिए फाजिल्का से आया था। करवाचौथ वाले दिन पत्नी ने पति को बुलाया था। पति-पत्नी व ससुराल पक्ष में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। वरिन्द्र कुमार अपने दो महीने के बेटे को लेकर फाजिल्का से फरार हो गया। अबोहर में मलोट चौक पर बस में सवारियों व पुलिस को शक होने पर उसे बस से उतार कर थाने लाया गया। थाना प्रभारी सुनील कुमार ने छोटे बच्चे को देखरेख के लिए महिला पुलिस के हवाले किया व उसकी पत्नी भोली रानी पुत्री बिट्टु पत्नी वरिंद्र कुमार को पुलिस ने सूचना दी। रात्रि समय भोली रानी अपने परिवार के साथ नगर थाना पहुंची। उसने पुलिस का धन्यवाद किया। पुलिस ने भोली रानी को बच्चा सुपुर्द किया।
फोटो:2, महिला पुलिस कर्मचारी बच्चे को बोतल से दूध पिलाते हुए।

More Stories
मुगलसराय28अगस्त 26*कांग्रेस ने मो. नईम पर जताया भरोसा, उद्योग व्यापार प्रकोष्ठ के शहर अध्यक्ष बने
हरिद्वार 28 अगस्त 26*हरिद्वार में बहावलपुर ट्रस्ट का विशाल भंडारा, बड़ी संख्या में शिव भक्तों ने ग्रहण किया प्रसाद
पूर्णिया बिहार 27 अगस्त26* कबाड़ी की दुकान में चोरी का माल, 21 किलो तांबा तार के साथ 2 गिरफ्तार *