पंजाब02नवम्बर23*अबोहर-गंगानगर रोड पर रेलवे पुल बनाने की मांग
अबोहर, 02 नवंबर (शर्मा/सोनू): श्री गंगानगर रोड अबोहर फाटक पर पुल पास हो चुका है। फाटक बंद होने के कारण लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। माल गाड़ी आती है तो एक-एक घंटे फाटक बंद रहता है। जिसके कारण लोगों को अपना कीमती समय भी खराब करना पड़ता है। इसके अलावा जब बच्चे स्कूल जाते हैं तो फाटक बंद होने पर उन्हें फाटक के नीचे से होकर गुजरना पड़ता है। लोगों ने मांग की है कि जब पुल पास हो चुका है तो उसे बनाने में देर क्यों की जा रही है। समाजसेवी राजू चराया व ऑन डॉट कोरियर के संचालक संजय उर्फ राजू व आकाशदीप उर्फ सोनू ने मांग की है कि श्रीगंगानगर रोड रेलवे फाटक पर जल्द से जल्द पुल बनाया जाये ताकि लोगों को राहत मिल सके।
फोटो : 4, बंद फाटक व जानकारी देते राजू चराया, संजय व रजत लूथरा

More Stories
बांदा28मार्च26*ओलावृष्टि और बेमौसम बारिश से रबी फसलें चौपट, भाजपा नेता ने डीएम से मुआवजे की मांग की*
रोहतास 28 मार्च 26*आरपीएफ डेहरी ऑन सोन ने 24 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ 02 शराब तस्कर को किया गिरफ्तार।*
महोबा 28 मार्च 26*बेकाबू कार खाई में गिरी एक की मौत दो घायल सुपा चरखारी मार्ग पर हुआ हादसा