पंजाब02अक्टूबर*अमरपुरा हत्याकांड में 3 आरोपी और गिरफ्तार तीन दिन के पुलिस रिमांड पर
अबोहर 01 अक्तूबर (शर्मा): अबोहर दिहाती बल्लुआना डीएसपी अवतार सिंह, थाना बहाववाला प्रभारी बलविन्द्र सिंह टोहरी व पुलिस पार्टी ने अमरपुरा हत्याकांड में नरेश चौधरी पुत्र मदन लाल, सोनू उर्फ संजय पुत्र राम प्रताप दोनों वासी अमरपुरा , अमन पुत्र सुरिन्द्र कुमार वासी भागू को काबू करने में सफलता हासिल की है। तीनों आरोपियों को आज न्यायाधीश राजन अनेजा की अदालत में पेश किया गया योग्य न्यायाधीश ने उन्हें पूछताछ के लिये तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। डीएसपी अवतार सिंह देहाती ने बताया कि इस मामले में पहले तीन आरोपी लवप्रीत उर्फ लवदीप पुत्र गुरदास सिंह, प्रदीप उर्फ छोटू पुत्र अजीत वासी भागू व नरिन्द्र कुमार उर्फ अश्वनी पुत्र मंगतू राम को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। बाकी आरोपियों को पकडने के लिये पुलिस पार्टी द्वारा छापेमारी जारी है। उन्होने बताया कि जल्द ही बाकी आरोपियों को जल्द काबू कर लिया जायेगा।
गौरतलब है कि मृतक राम कुमार की बेटी लक्ष्मीबाई के बयानों के आधार पर थाना बहाववाला पुलिस ने मुकदमा नं. 134, 22.09.2021 भांदस की धारा 302, 323, 506, 148, 149 के तहत आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
फोटो नं 1, तीनों आरोपियों को अदालत में पेश करती पुलिस पार्टी
—
SATYA NARAYAN SHARMA
Crime Reporter
Contact No. 70870-64500, 98150-75201
सत्य नारायण शर्मा (शर्मा पत्रकार)
Nai Abadi St. No.11, Kumarawali Gali, ABOHAR
क्राईम रिपोर्टर, अबोहर, जिला फाजिल्का (पंजाब)
हर प्रकार की खबरें, विज्ञापन, जन्मदिन, सालगिरह, शोक बेदखली, बेदखली बहाल करवाने, कोर्ट नोटिस संदेश प्रकाशित करवाने के लिए सम्पर्क करें

More Stories
पूर्णिया बिहार16फरवरी26* पुलिस अधीक्षक ने सुनी जनता की फरियाद, महिलाओं की समस्याओं पर दिया विशेष ध्यान*
हरदोई 16 फ़रवरी 26*पिहानी में संविदा कर्मी की रहस्यमय मौत।पिहानी के मीर सराय में घर के भीतर फंदे से लटका मिला शव,
हरदोई 16 फ़रवरी 26*मौत को छूकर निकले 9 लोग: हरदोई में तिलक से लौट रहे परिवार की बोलेरो शारदा नहर में गिरी