पंजाब01अगस्त*चैक बाऊंस के मामले में सुनील कुमार को 1 वर्ष की कैद व हर्जाना
अबोहर, 1 अगस्त (शर्मा/सोनू): अबोहर सबडिवीजन के न्यायाधीश राजन अनेजा की अदालत में 77 हजार चैक बाऊंस के आरोपी सुनील कुमार पुत्र दीवानचंद वासी आर्य नगरी के वकील ने अपनी दलील पेश की। दूसरी ओर सहयोग कोआप्रेटिव सोसायटी के वकील ने अपनी दलीलें पेश की। अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद सोसायटी के वकील की दलीलों को मद्देनजर रखते हुए 77 हजार चैक बाऊंस के मामले में सुनील कुमार पुत्र दीवान चंद वासी आर्य नगरी को 1 वर्ष की कैद व हर्जाने की सजा सुनाई। गौरतलब है कि सुनील कुमार सहायोग कोआप्रेटिव सोसायटी को 77 हजार रूपये का चैक दिया था। जब चैक बैंक में लगाया तो चैक बाऊंस हो गया। सोसायटी के वकील ने सुनील कुमार के खिलाफ केस दायर किया जिसके बाद सुनील कुमार को दोषी करार देते हुए उसे कैद व हर्जाने की सजा सुनाई।
फोटो:7, आरोपी सुनील कुमार।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
पूर्णिया बिहार 28 अप्रैल 26 *पूर्णिया में 3 करोड़ का बैंक घोटाला: खाताधारकों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर काटा बवाल*
लखनऊ28अप्रैल26*नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर भाजपा महिला कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन*
कौशाम्बी28अप्रैल26*नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में महिलाओं ने निकाली जन-आक्रोश महिला पदयात्रा*