April 20, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पंजाब 9 मार्च 2024* 4 किलो पोस्त सहित ड्राईवर-कंडक्टर काबू

पंजाब 9 मार्च 2024* 4 किलो पोस्त सहित ड्राईवर-कंडक्टर काबू

पंजाब 9 मार्च 2024* 4 किलो पोस्त सहित ड्राईवर-कंडक्टर काबू
अबोहर 9 मार्च (शर्मा, सोनू): फिरोजपुर के डीआईजी रणजीत सिंह, फाजिल्का के एसएसपी वरिंद्र सिंह बराड़ के दिशा निर्देशों पर एसपी आप्रेशनल करणवीर सिंह, एसपीडी प्रदीप संधू, डीएसपी अरूण मुंडन, डीएसपी बल्लुआना देहाती सुखविंद्र सिंह बराड़ द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए थाना बहाववाला के प्रभारी गुरमीत सिंह, एएसआई सुखपाल सिंह व अन्य पुलिस पार्टी दौराने गश्त बजीतपुर भोमा जा रही थी कि सामने से एक कैंटर आता दिखाई दिया। शक के आधार पर जब कैंटर को रोककर तलाशी ली तो कैंटर में से 4 किलो पोस्त बरामद हुआ। आरोपी की पहचान अवतार सिंह पुत्र केवल सिंह वासी चौकी माना जिला लुधियाना, प्रगट सिंह पुत्र जेविंद्र सिंह वासी मोहल्ला टाहली साहिब नजदीक रायेकोट जिला लुधियाना के रूप में हुई। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना बहाववाला में मुकदमा नं. 25, 8.03.24 को एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अदालत में पेश किया जहां से उन्हें पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
फोटो: 2बी पुलिस पार्टी व आरोपी।

Taza Khabar