कौशाम्बी09मार्च24*थाना पश्चिम शरीरा तथा कौशांबी में डीएम एसपी ने सुनी जनशिकायतें*
*राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम को मौके पर जाकर निस्तारित करने के दिये निर्देश*
*कौशाम्बी।* जिलाधिकारी राजेश कुमार राय एवं पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने थाना समाधान दिवस के अवसर पर थाना पश्चिम शरीरा तथा कौशांबी में जनशिकायतों को सुनकर सम्बन्धित अधिकारियों को तत्काल मौके पर जाकर निस्तारित करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने थाना पश्चिम शरीरा में समाधान दिवस रजिस्टर की जॉच करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को प्रतिदिन जनसुनवाई में प्राप्त प्रार्थना-पत्रों को रजिस्टर में अंकित कर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए।
थाना पश्चिम शरीरा में कुल 05 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें से 02 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया, शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम को मौके पर जाकर निस्तारित करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार थाना कौशांबी में कुल 01 शिकायत प्राप्त हुई,जिसका निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया।

More Stories
लखीमपुर खीरी२० अप्रैल २६*समाजवादी महिला सभा, जनपद लखीमपुर खीरी द्वारा आज मुख्यालय पर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया गया।
कौशाम्बी २० अप्रैल २६*जिलाधिकारी ने भूमि विवादों के निस्तारण की स्थिति का किया स्थलीय सत्यापन*
कौशाम्बी २० अप्रैल २६*बाबा साहब का योगदान भारतीय समाज के लिए अमूल्य है और उनका जीवन हम सबके लिए प्रेरणास्रोत है – बीरेंद्र सरोज फौजी*,