पंजाब 31 जुलाई 2024* नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर भगाने वाला नवदीप कुमार काबू
अदालत में लड़की के करवाए 164 के बयान, लड़की ने मां-बाप के साथ जाने से किया इंकार, बाल सुरक्षा विभाग के हवाले किया
अबोहर, 31 जुलाई (शर्मा/सोनू): थाना बहाववाला के प्रभारी सुनील कुमार, सीतोगुन्नो चौकी के प्रभारी भगवान सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर भगाने वाले आरोपी नवदीप पुत्र प्रहलाद वासी ढाणी सुखचैन को काबू करने में सफलता हासिल की है। आरोपी को न्यायाधीश जगविंद्र सिंह की अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड की मांग की जायेगी। लड़की के अदालत में 164 के बयान करवाए गए। लड़की ने अपने बयानों में बताया कि वह अपने माता-पिता के साथ नहीं जाना चाहती। अदालत ने उसे बाल सुरक्षा के हवाले किया है। मिली जानकारी अनुसार लड़की के परिजनों के बयानों पर थाना बहाववाला में मामला दर्ज किया गया है। मामले कीजांच जारी है।
फोटो:3, पुलिस पार्टी व आरोपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
पूर्णिया बिहार15अगस्त26* हर घर तिरंगा के रंग में डूबा पूर्णिया: मंत्री ने फहराया ध्वज, स्टेडियम में गूंजा वंदे मातरम
नोयडा15अगस्त26*स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर भव्य ध्वजारोहण कार्यक्रम
मथुरा 15 अगस्त 26* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन में राष्ट्रीय ध्वज का ध्वजारोहण*