पंजाब 30 मई 2024* शराब मामले में धीरज उर्फ धक्कु गिरफ्तार, जेल भेजा
दूसरे आरोपी को जल्द गिरफ्तार करेंगे
अबोहर, 30 मई (शर्मा/सोनू): फिरोजपुर के डीआईजी रणजीत सिंह, फाजिल्का के एसएसपी डॉ. प्रज्ञा जैन के दिशा निर्देशों पर एसपी आप्रेशनल करणवीर सिंह, एसपी हैडक्वाटर रमनीश कुमार चौधरी, एसपीडी प्रदीप संधू, डीएसपी अरूण मुंडन, डीएसपी बल्लुआना देहाती सुखविंद्र सिंह बराड़ द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए नगर थाना के प्रभारी नवप्रीत सिंह, हैडकांस्टेबल गुरदीप सिंह, एएसआई मनदीप सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने शराब मामले में आरोपी धीरज कुमार उर्फ धक्कु पुत्र राम भगवान वासी गली नं.1 संत नगरी अबोहर को काबू करने में सफलता हासिल की है। इस मामले में दूसरा आरोपी अभी फरार बताया जा रहा है। पकड़े गए आरोपी को न्यायाधीश सतीश कुमार शर्मा की अदालत में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। नगर थाना पुलिस ने एक्साईज इंस्पैक्टर निर्मल सिंह के बयानों पर मुकदमा नं. 95, 20.05.24 को कार में शराब मामले में कार मालिक धीरज कुमार व एक अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया था। मामले की जांच जारी है।
फोटो:2, पुलिस पार्टी व आरोपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
रोहतास 27 फ़रवरी 26*मुख्य मंत्री परिभ्रमण योजना से छात्रों का शैक्षणिक विकास बढ रहा है :- डॉक्टर संजय सिंह*
कौशाम्बी 27 फ़रवरी 26*फौजी के अंतिम संस्कार में उमड़ा जन सैलाब*
सुल्तानपुर 27 फ़रवरी 26आगामी त्योहारों के मद्देनजर डीएम व एसपी ने पुलिस बल के साथ पैदल गश्त किया